एक्सप्लोरर

नहीं बनना चाहते थे एक्टर, नाम बदल किया डेब्यू, हुए फ्लॉप, फिर कुछ यूं बने इमरान हाशमी यूथ के चहेते

इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. लेकिन वो कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते हैं. इसका खुलासा इमरान ने खुद एक इंटरव्यू में किया था.

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का जन्म मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में 24 मार्च 1979 में हुआ था. एक्टर आज यानी 24 मार्च को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने अभी तक के करियर में इमरान हाशमी ने कई हिट फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में मर्डर, राज 3, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी फिल्में शामिल हैं. अपने दो दशक लंबे करियर में इमरान हाशमी लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली सीरियल किसर बनकर. हालांकि रोमांटिक फिल्मों के अलावा इमरान हाशमी को एक्शन फिल्मों में भी दर्शक देख चुके हैं. ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि एक्टर हर जॉनर की फिल्म में काम कर सकते हैं. जल्द ही वो अब अक्षय कुमार के संग भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.

साथ में दोनों सेल्फी नाम की फिल्म कर रहे हैं, इस फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. लेकिन इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इमरान हाशमी कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे. इस फील्ड में वो अचानक ही आए. इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू के दौरन खुद ही बताया था कि उन्हें कैमरा फेस करने से बहुत ही ज्यादा डर लगा करता था. हालांकि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वो कई एड कर चुके थे, लेकिन उन्हें लोगों द्वारा जज होने का डर था, उन्हें लगता था कि वो एक्टिंग के लिए तैयार नहीं हैं. डर ही ऐसी वजह थी कि इमरान हाशमी ने अपना नाम बदलकर फरहान हाशमी कर लिया था, क्योंकि उन्हें किसी पंडित ने ऐसा करने के लिए कह दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

दरअसल पंडित जी ने उनसे कहा था या तो अपना नाम फरहान रख लो या फिर इमरान में एक और ए लगा लो. इमरान ये जिंदगी का सफर नाम की फिल्म से साल 2001 में डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उन्हें बाद में फिल्ममेकर ने अपनी फिल्म से निकाल दिया. उसके बाद साल 2003 में रिलीज हुई फुटपाथ से इमरान ने डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. एक्टर ने अपना नाम उसके बाद फरहान से बदलकर फिर इमरान रख लिया और ए एड कर लिया. उसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं. एक दौर था जब हर यूथ की जुबान पर इमरान हाशमी के गाने हुआ करते थे. राज 3 में उन्होंने ईशा गुप्ता संग किसिंग सीन दिया तो उन्हें सीरियल किसर कहा जाने लगा.

ये भी पढ़ें:- 'पानी छलके' पर जब नाचीं सपना चौधरी तो इंटरनेट पर उड़ा गर्दा, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

ये भी पढ़ें:-रवीना टंडन ने दोस्त नीलम कोठारी के साथ 90 के दशक के गाने पर किया डांस, माधुरी दीक्षित ने किया ये मजेदार कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget