एक्सप्लोरर

'डंकी' का चौथा गाना 'मैं तेरा रस्ता देखूंगा' हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने किया शेयर, कहा- 'ये मेलोडी दिल के हर कोने तक पहुंचती है...'

Dunki Drop 7: 'डंकी' की कहानी के साथ ही इसके गाने भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं. इसी कड़ी में मेकर्स ने डंकी का अगला गाना 'मैं तेरा रस्ता देखूंगा' रिलीज कर दिया है.

Dunki Drop 7: राजकुमार हिरानी की 'डंकी' इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. जहां फिल्म को सभी फैमिली ऑडियंस और फैन्स से खूब प्यार मिल रहा है, वहीं यह एनआरआई दर्शकों को भी भा गई है. फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी के अलावा, इसके म्यूजिक एल्बम को भी लोगों ने पसंद किया है. सिनेमाघरों में फिल्म की बेस्ड परफॉर्मेंस के बीच, मेकर्स ने डंकी ड्रॉप 7 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' रिलीज कर दिया है. 

शाहरुख खान ने खुद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सॉन्ग पोस्ट किया है और लंबा नोट लिखा है. किंग खान ने लिखा- 'इस गाने में 'डंकी' की जर्नी सबसे दिल छू लेने वाले इमेशन्स हैं. प्यार की चाहत, एक ऐसा प्यार जो बिना किसी शर्त के है जैसा हार्डी अपने मनु के लिए महसूस करता है! प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य की ये मेलोडी दिल के हर कोने तक पहुंचती है और उसपे चार चांद लगा देती है.'

फिल्म की कहानी के साथ गानों ने जीता दिल
किंग खान ने पोस्ट में आगे लिखा- 'विशाल दादलानी, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी की आवाज. इसे सुनना जरूर और इसकी पूरी कहानी जानने थिएटर में आना... मैं आपका रास्ता देखूंगा!' बता दें कि 'डंकी' की कहानी के साथ साथ इसके गानों ने भी लोगों को काफी इंप्रेस किया है. डंकी ड्रॉप 7 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' गाने में हार्डी और मनु के बीच फिल्म में दिखाए गए प्यार की मिठास को हाइलाइट किया गया है. 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' यह यकीन दिलाता है कि यह हमेशा गुडबाय नहीं होता है और फ्यूचर में कहीं न कहीं आपके प्यार को फिर से जगाने की उम्मदी हमेशा बनी रहती है.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार है 'डंकी' का कलेक्शन
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. हफ्ते भर में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड भी 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Salaar Box Office Collection Day 5 Worldwide: दुनियाभर में 'सालार' का तूफानी कलेक्शन! 500 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की फिल्म, किया इतना कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget