एक्सप्लोरर

ड्रग्स मामले में NCB ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर को भेजा समन, आज ही होगी पूछताछ

एनसीबी ने ड्रग्स मामले में जया साहा के बाद दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन जारी किया है. समन देने के बाद एनसीब ने आज ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो न(एनसीबी) ने बॉलीवुड के ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन जारी कर दिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. एनसीबी ने इसके साथ ही जया शाह की कंपनी 'क्वैन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी' के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को समन भेजा है. इन दोनों से आज दोपहर में ही पूछताछ होगी.

अधिकारी ने बताया कि ध्रुव चितगोपेकर 'क्वैन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और करिश्मा प्रकाश इस एजेंसी में काम करती हैं. एनसीबी इन दोनों से पूछताछा करने से पहले सुशांत सिंह राजपुत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से सोमवार से पूछताछ कर रही है. जया की व्हाट्सएप चैट से ही दीपिका पादुकोण के नाम का खुलासा हुआ है. जया के मोबाइल में दीपिका का नंबर डी नाम से सेव था. जिसे शुरुआत में लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे.

लेकिन एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, जया साहा ने कबूल किया कि डी का मतलब दीपिका पादुकोण हैं. दीपिका इस चैट में जया से हैश (उच्च गुणत्ता की ड्रग्स) मंगवा रही हैं. बता दें कि 'क्वैन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी' रणबीर कपूर, तापसी पन्नू, जेनेलिया डिसूजा, श्रुति हसन समेत कई सेलेब्स के काम देखती है.

ड्रग्स केस में इनके नाम भी शामिल

इससे पहले, सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार हुई हैं और उन्होंने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम के खुलासे किए. इस मामले में अब तक सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और श्रद्धा कपूर के नाम सामने आए थे. लेकिन अब इसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया है. सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर ने जया साहा की एक कथित चैट में 'डी' और 'के' नाम का जिक्र मिल है.

दीपिका की मैनेजर भी करिश्मा प्रकाश

एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक 'डी' का मतलब दीपिका पादुकोण बताया गया है और 'के' का मतलब करिश्मा है, जोकि जया की सहयोगी है और दीपिका की मैनेजर हैं. ये खुलासा होने के बाद एनसीबी इन सबको समन भेजने की तैयारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की इस लिस्ट में इनके अलावा कई और बड़े सेलेब्स का बी ड्रग्स कनेक्शन है.

सुशांत केस: रिया को जेल से छुटकारा नहीं, बॉम्बे हाइकोर्ट ने 6 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget