एक्सप्लोरर

मौत से पहले अधूरी रह गई थीं इस एक्ट्रेस की 12 फिल्में, 2 में काम करके हिट हुईं रवीना, काजोल-श्रीदेवी ने भी मारा हाथ

Guess Who: इस एक्ट्रेस की मौत से पहले 12 फिल्में अधूरी रह गई थीं. बाद में उनमें दूसरी एक्ट्रेसेस ने काम किया. कुछ फिल्में फ्लॉप तो कुछ हिट हुई. इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रेश्यो 66 फीसदी रहा.

Guess Who: हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में कई हसीनाओं ने अपार सफलता हासिल की थी. कुछ हसीनाएं कम फिल्मों में ही काम करके सुपरस्टार एक्ट्रेस की तरह पॉपुलर हो गई थीं. आज हम भी आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे लेकिन इस हसीना ने जितनी जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू किया, जितनी जल्दी सफलता हासिल की, उतनी जल्दी ही इसने दुनिया को भी अलविदा कह दिया था.

इस हसीना ने साल 1990 की तेलुगु फिल्म 'बोब्बिली राजा' से एक्टिंग डेब्यू किया. वहीं उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 1992 की फिल्म 'विश्वात्मा' से हुआ था. यहां बात हो रही है दिव्या भारती की. जिनका महज 19 साल की उम्र में संदिग्ध निधन हो गया था. उनकी मौत की गुत्थी कभी सुलझ नहीं पाई. कम उम्र में ही दिव्या स्टार बन गई थीं. उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थीं. जब उन्होंने इस दुनिया को छोड़ा तब उनकी 12 फिल्में अधूरी थीं. बाद में उनमें से 9 फिल्मों में दूसरी हसीनाओं ने काम किया. आइए जानते हैं कि वे एक्ट्रेस कौन-कौनसी थीं और बॉक्स ऑफिस पर दिव्या की उन अधूरी फिल्मों का बाद में क्या हाल हुआ.
 
3 फिल्में डिब्बा बंद, 2 में काम करके हिट हुईं रवीना टंडन


मौत से पहले अधूरी रह गई थीं इस एक्ट्रेस की 12 फिल्में, 2 में काम करके हिट हुईं रवीना, काजोल-श्रीदेवी ने भी मारा हाथ

दिव्या की उन 12 फिल्मों में से तीन फिल्में चिंतामणि, कन्यादान और दो कदम डिब्बा बंद हो गई. बाकी 9 फिल्मों में से दो फिल्मों मोहरा और दिलवाले में रवीना ने काम किया. मोहरा सुपर डुपर हिट रही. जबकि दिलवाले सुपरहिट साबित हुई.

काजोल-श्रीदेवी और तब्बू ने की ये फिल्में

मोहरा और दिलवाले के अलावा दिव्या की अधूरी फिल्मों में हलचल, विजयपथ, आंदोलन और लाडला भी शामिल रही. श्रीदेवी ने लाडला (हिट), तब्बू ने विजयपथ (हिट), काजोल ने हलचल (हिट) और ममता कुलकर्णी ने आंदोलन (एवरेज) में काम किया था.

ये 3 फिल्में रही फ्लॉप


मौत से पहले अधूरी रह गई थीं इस एक्ट्रेस की 12 फिल्में, 2 में काम करके हिट हुईं रवीना, काजोल-श्रीदेवी ने भी मारा हाथ

9 में से तीन फिल्में फ्लॉप रही. फ्लॉप फिल्मों में धनवान, कर्तव्य और अंगरक्षक शामिल हैं. धनवान में करिश्मा कपूर, कर्तव्य में जूही चावला और अंगरक्षक में पूजा भट्ट ने काम किया था.

66 फीसदी रहा सक्सेस रेश्यो

दिव्या की 12 अधूरी फिल्मों में से 3 के डिब्बा बंद होने के बाद 9 फिल्में बची. इनमें से तीन फ्लॉप रही. तीन हिट रही. एक सुपरहिट, एक सुपर डुपर हिट और एक एवरेज साबित हुई. इस हिसाब से उन 9 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रेश्यो 66 फीसदी रहा.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार संग डेब्यू, भरी जवानी में हुईं विधवा, 54 की उम्र में भी सिंगल, अब कहां हैं एक्ट्रेस शांतिप्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Krishnavataram Part 1 Closing Collection: 'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget