एक्सप्लोरर

'बॉर्डर 2' से नहीं निकाले गए दिलजीत दोसांझ, सेट से वीडियो शेयर कर अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

Diljit Dosanjh On Border 2: 'सरदार जी 3' पर मचे बवाल के बीच ऐसी खबरें थीं कि दिलजीत दोसांझ को 'बॉर्डर 2' से बाहर कर दिया गया है. हालांकि दिलजीत ने खुद बता दिया है कि वो अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Diljit Dosanjh On Border 2: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किए जाने की वजह से दिलजीत को काफी ट्रोल किया जा रहा है. ऐसी खबरें भी थीं कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी अदाकारा के साथ काम करने की वजह से एक्टर को 'बॉर्डर 2' से बाहर कर दिया गया है. अब दिलजीत ने इन रूमर्स पर फुल स्टॉप लगा दिया है.

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं. ग्रे पैंट, नीला ब्लेजर और सिर पर पगड़ी पहने एक्टर अपनी वैनिटी वैन से उतरते हैं. वे कभी अपनी मूंछों को ताव देते हैं तो कभी स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


दिलजीत दोसांझ के वीडियो पर फैंस कर रहे रिएक्ट
दिलजीत दोसांझ ने वीडियो के साथ बैकग्राउंड में 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' ऐड किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'बॉर्डर 2.' इसके अलावा उन्होंने शूटिंग इमोजी भी ऐड किया. अब दिलजीत की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने पंजाबी में लिखा- 'सारे अफवाहों का जवाब दे दिया.'

'हो गया सबका मुंह बंद'
दूसरे फैन ने लिखा- 'वो अपनी बात पर अड़ा रहा. जिसे आप असली मर्द कहते हैं, उसका टैलेंट खुद ही सब कुछ बयां कर देती है. हो गया सबका मुंह बंद.' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- 'वो कह रहे थे कि वो फिल्म से बाहर हो गए हैं और ये रहे वो. अब वो एक चमकते सितारे की तरह चमक रहे हैं.'

'सरदार जी 3' विवाद के बारे में
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लग गया था. इसके बावजूद दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' में हानिया आमिर नजर आईं. हालांकि मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया इसके बावजूद दिलजीत को बैन किए जाने की मांग उठने लगी थी और उन्हें देशद्रोही तक कहा जाने लगा. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 318 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 11 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 318 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 11 बजे तक का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget