एक्सप्लोरर

जानिए, क्या वाकई किंग खान ने इरफान को लंदन में रहने के लिए दिया है अपना घर

आपको बता दें कि इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. वह काफी दिनों से लंदन में अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं.

  मुंबई: पिछले दिनों खबर आई थी कि लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे अभिनेता इरफान खान ने वहां जाने से पहले शाहरुख खान से मुंबई में मुलाकात की थी. खबरों में यह भी कहा गया था कि उस मुलाकात में शाहरुख ने इरफान को अपने लंदन वाले घर की चाबी भी दी थी, ताकि उन्हें और उनके परिवार को वहां किसी तरह की दिक्कत न हो. लेकिन अब इस खबर को अफवाह बताया जा रहा है. इस खबर को अफवाह करार देते हुए इरफान खान के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. स्टेटमेंट में लिखा गया, “शाहरुख और इरफान को लेकर चल रही खबरें किसी व्यक्ति की कोरी कल्पना है, जिसने किसी अविश्वसनिय स्रोत के ज़रिए इस खबर को चला दिया.” आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और इरफान खान अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने फिल्म ‘बिल्लु’ में साथ काम भी किया है. यही वजह है कि लोगों को भी इस खबर पर विश्वास हो गया, हालांकि अब यह साफ हो गया है कि यह सिर्फ अफवाह मात्र थी. यह खबर ज़रूर अफवाह थी, लेकिन इरफान के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनकी सेहत में अब सुधार आ रहा है. फिल्म ‘पीकू’ में इरफान खान के निर्देशक रहे शूजित सरकार के मुताबिक इरफान को इलाज का फायदा हो रहा है और वह जल्द मुंबई लौट सकते हैं. यही नहीं बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की मानें, तो शूजित सरकार ने इरफान के साथ अगली फिल्म की प्लानिंग भी कर ली है, जिसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरू हो सकती है. आपको बता दें कि इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. वह काफी दिनों से लंदन में अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं. अभी हाल ही में इरफान खान ने लंदन से अपनी कुछ तस्वीरें और एक चिट्ठी भेजी थी, जिसमें उन्होंने अपनी हालत के बारे में सारी बातें बयां की. बता दें कि इरफान न्यूरोएन्डोक्रिन कैंसर से जूझ रहे हैं. ये है हिंदी में इरफान खान का पूरा लेटर- इरफान के इस लेटर को हिंदी में बॉलीवुड के जाने माने पत्रकार और फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज ने अपने ब्लॉग पर शेयर किया है. कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला था कि मैं न्यूरोएन्डोक्रिन कैंसर से ग्रस्त हूँ,मैंने पहली बार यह शब्द सुना था.खोजने पर मैंने पाया कि मेरे इस शब्द पर बहुत ज्यादा शोध नहीं हुए हैं,क्योंकि यह एक दुर्लभ शारीरिक अवसथा का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है. अभी तक अपने सफ़र में मैं तेज़- मंद गति से चलता चला जा रहा था ... मेरे साथ मेरी योजनायें,आकांक्षाएं,सपने और मंजिलें थीं.मैं इनमें लीन बढ़ा जा रहा था कि अचानक टीसी ने पीठ पर टैप किया ,’आप का स्टेशन आ रहा है,प्लीज उतर जाएं.’ मेरी समझ में नहीं आया ,ना ना मेरा स्टेशन अभी नहीं आया है.’ ... जवाब मिला ‘अगले किसी भी स्टाप पर उतरना होगा , आपका गन्तव्य आ गया ... जानिए, क्या वाकई किंग खान ने इरफान को लंदन में रहने के लिए दिया है अपना घर अचानक एहसास हुआ कि आप किसी ढक्कन(कॉर्क) की तरह अनजान सागर में अप्रत्याशित लहरों पर बह रहे हैं...लहरों को क़ाबू करने की ग़लतफ़हमी लिए. इस हड़बोंग,सहम और डर में घबरा कर मैं अपने बेटे से कहता हूँ,’ आज की इस हालत में मैं केवल इतना ही चाहता हूँ...मैं इस मानसिक स्थिति को हडबडाहट, डर, बदहवासी की हालत में नहीं जीना चाहता. मुझे किसी भी सूरत में मेरे पैर चाहिए, जिन पर खड़ा होकर अपनी हालत को तटस्थ हो कर जी पाऊं.मैं खड़ा होना चाहता हूँ. ऐसी मेरी मंशा थी, मेरा इरादा था... कुछ हफ़्तों के बाद मैं एक अस्पताल में भर्ती हो गया. बेइंतहा दर्द हो रहा है. यह तो मालूम था कि दर्द होगा,लेकिन ऐसा दर्द... अब दर्द की तीव्रता समझ में आ रही है...कुछ भी काम नहीं कर रहा है. ना कोई सांत्वना और ना कोई दिलासा. पूरी कायनात उस दर्द के पल में सिमट आई थी... दर्द खुदा से भी बड़ा और विशाल महसूस हुआ. मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूँ, उसमें बालकनी भी है...बाहर का नज़ारा दिखता है. कोमा वार्ड ठीक मेरे ऊपर है.सड़क की एक तरफ मेरा अस्पताल है और दूसरी तरफ लॉर्ड्स स्टेडियम है ... वहां विवियन रिचर्ड्स का मुस्कुराता पोस्टर है.मेरे बचपन के ख्वाबों का मक्का,उसे देखने पर पहली नज़र में मुझे कोई एहसास ही नहीं हुआ...मानो वह दुनिया कभी मेरी थी ही नहीं. मैं दर्द की गिरफ्त में हूँ. और फिर एक दिन यह अहसास हुआ...जैसे मैं किसी ऐसी चीज का हिस्सा नहीं हूँ,जो निश्चित होने का दावा करे ...ना अस्पताल और ना स्टेडियम.मेरे अंदर जो शेष था ,वह वास्तव में कायनात की असीम शक्ति और बुद्धि का प्रभाव था...मेरे अस्पताल का वहां होना था.मन ने कहा...केवल अनिश्चितता ही निश्चित है. इस अहसास ने मुझे समर्पण और भरोसे के लिए तैयार किया ...अब चाहे जो भी नतीजा हो,यह चाहे जहाँ ले जाये,आज से आठ महीनों के बाद,या आज से चार महीनों के बाद...या फिर दो साल...चिंता दरकिनार हुई और फिर विलीन होने लगी और फिर मेरे दिमाग से जीने- मरने का हिसाब निकल गया. जानिए, क्या वाकई किंग खान ने इरफान को लंदन में रहने के लिए दिया है अपना घर पहली बार मुझे शब्द ‘ आज़ादी ‘ का एहसास हुआ सही अर्थ में ! एक उपलब्धि का अहसास. इस कायनात की करनी में मेरा विश्वास ही पूर्ण सत्य बन गया .उसके बाद लगा कि वह विश्वास मेरे हर सेल में पैठ गया. वक़्त ही बताएगा कि वह ठहरता है कि नहीं...फ़िलहाल मैं यही महसूस कर रहा हूँ. इस सफ़र में सारी दुनिया के लोग... सभी मेरे सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं,प्रार्थना कर रहे हैं,मैं जिन्हें जानता हूँ और जिन्हें नहीं जानता,वे सभी अलग-अलग जगहों और टाइम जोन से मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं.मुझे लगता है कि उनकी प्रार्थनाएं मिल कर एक हो गयी हैं,एक बड़ी शक्ति...तीव्र जीवन धारा बन कर मेरे स्पाइन से मुझ में प्रवेश कर सिर के ऊपर कपाल से अंकुरित हो रही हैं. अंकुरित होकर यह कभी कली,कभी पत्ती,कभी टहनी और कभी शाखा बन जाती है...मैं खुश होकर इन्हें देखता हूँ.लोगों की सामूहिक प्रार्थना से उपजी हर टहनी,हर पत्ती,हर फूल मुझे एक नई दुनिया दिखाती हैं अहसास होता है कि ज़रूरी नहीं कि लहरों पर ढक्कन(कॉर्क) का नियंत्रण हो. जैसे आप क़ुदरत के पालने में झूल रहे हों !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget