एक्सप्लोरर

मौत को 'भांप' गए थे ओम पुरी, कर दी थी 'भविष्यवाणी'!

मुंबई: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के निधन से पूरा देश सदमे में है. उनके यकायक निधन से देश-दुनिया भौंचक्क रह गई है. वह फिलहाल, सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त थे. उनके करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि वह शांति की खोज में महात्मा बुद्ध के स्थान लुंबिनी जाना चाहते थे.

उन्होंने दलित महिलाओं के उत्पीड़न और रेप पर आधारित फिल्म 'रामभजन जिदाबाद' में काम किया है और यह फिल्म फरवरी, 2017 में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के निर्देशक रंजीत गुप्ता ने बातचीत में कहा, "हम कल (गुरुवार) रात तक ओम पुरी जी के साथ ही थे. उनके साथ फिल्मों पर बातचीत हो रही थी. वह भले-चंगे थे. खुश थे और आज एकाएक उनके निधन की खबर मिली तो हम पूरी तरह से हिल गए." रंजीत ने कहा, "ओम जी सलमान अभिनीत फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने सलमान से आग्रह भी किया कि वह अपने शो बिग बॉस में 'रामभजन जिंदाबाद' की टीम को बुलाकर फिल्म के प्रचार में मदद करे और इसमें सलमान फौरन तैयार हो गए." फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "उन्होंने शांति की खोज में लुंबिनी जाने की इच्छा जाहिर की थी." इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "कल हमारी पूरी टीम ओम जी के साथ थी. उन्होंने कहा था कि वह शांति की खोज में बुद्ध के स्थल लुंबिनी जाना चाहते हैं. ओमपुरी ने 2015 में बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी की थी. उस इंटरव्यू के मुताबिक, ओम पुरी ने कहा, "मृत्यु का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है. जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं, बीमारी की वजह से और दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं. उससे डर लगता है. मृत्यु से डर नहीं लगता. मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा, सोए-सोए चल देंगे. (मेरे निधन के बारे में) आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget