एक्सप्लोरर

पोता करण देओल करने जा रहा है बॉलीवुड में एंट्री, जानें धर्मेंद्र ने क्या कहा?

मुंबई : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि 'पल पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में अभिनय करियर शुरू करने जा रहे उनके पोते करण देओल आत्मविश्वास से भरपूर हैं और उनकी तमन्ना है कि इसी आत्मविश्वास के साथ वह कामयाबी के शिखर को छुएं. धर्मेंद्र ने सोमवार को अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की बतौर अभिनेता पहली फिल्म 'जीनियस' के मुहूर्त पर करण के बारे में भी बातें की.

उन्होंने अभिनेता सनी देओल के बेटे करण के बारे में कहा, "वह आत्मविश्वास से लबरेज हैं और मैं चाहता हूं कि वह इसी आत्मविश्वास के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छुएं. मैं उन्हें करियर तथा जीवन में कामयाबी की शुभकामनाएं देता हूं." फिल्म का शीर्षक धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के लोकप्रिय गाने से प्रेरित है. धर्मेंद्र ने उत्कर्ष को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "मैं उत्कर्ष को बधाई देना चाहता हूं कि वह इस फिल्म से अपनी अभिनय पारी शुरू करने जा रहे हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह विनम्र बने रहें और कड़ी मेहनत करते रहें तथा प्रसिद्धि से कभी प्रभावित न हों. लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करें." इसी बीच बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सनी देओल को अपने बेटे की पहली फिल्म के साथ निर्देशन में कदम रखने पर बधाई दी. सुपरस्टार सलमान खान ने ट्वीट किया, "करण देओल आपका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत है. सनी आपको बधाई." Karan Deol welcome to the Hindi film industry congrats @iamsunnydeol pic.twitter.com/LJcJsURPnU — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 22, 2017 शाहरुख खान ने लिखा, "सनी आपको शुभकामनाएं. वह आपकी तरह सख्त और सज्जन दिखता है और आपकी ही तरह विनम्र भी है. उसके रास्ते में सभी अच्छी चीजें आएं." सनी के भाई बॉबी देओल ने लिखा ने भी ट्विटर पर अपनी उत्सुकता शेयर करते हुए लिखा, "आखिरकार वह दिन आ गया. करण का 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग का पहला दिन. भैया की बतौर निर्देशक शुरुआत. प्यार व शुभकामनाएं." ऋषि कपूर ने भी बधाई देते हुए कहा, "धर्मेंद्र जी के पोते और सनी देओल के बेटे को अपनी पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' के लिए शुभकामनाएं." सनी देओल अक्सर ही इस फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. यहां देखिए-

Week-ends, fun-begins!! #manali #life #palpaldilkepaas #ppdkp #film #life #lovemyjob #weekend #fun #blessings #thankyou

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

Always smile back at kids,to ignore them is to destroy their belief that world is good.#children #manali

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

The heart beat moment!! #PalPalDilKePaas A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget