एक्सप्लोरर

Deva Box Office Collection Day 2: 'देवा' बनकर शाहिद कपूर ने किया दमदार कलेक्शन, 2025 की इन फिल्मों को पछाड़ा

Deva Box Office Collection Day 2: 'देवा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी. दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है और ऐसे में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ है.

Deva Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवा' अब पर्दे पर आ गई है. शाहिद के फैंस उन्हें लंबे समय से एक्शन अवतार में देखने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में एक्टर अब एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'देवा' के साथ हाजिर हो गए हैं. दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है और ये ठीक ठाक कलेक्शन करती भी दिख रही है. 'देवा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ है.

'देवा' के प्रोडक्शन हाउस जी स्टूडियोज के मुताबिक 'देवा' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.78 करोड़ रुपए से खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का खास फायदा तो नहीं मिला लेकिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी है. 'देवा' ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. यानी 2 दिन में फिल्म ने कुल 12.03 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

इन फिल्मों को 'देवा' ने पछाड़ा
शाहिद कपूर की 'देवा' से पहले 24 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई है. ये फिल्म भी अच्छा कमा रही है. ऐसे में 'देवा' और स्काई फोर्स पर बॉक्स ऑफिस क्लैश का असर नजर आ रहा है. 'देवा' भले ही एवरेज कमा रही हो लेकिन दो दिन में ही फिल्म ने 2025 में अब तक रिलीज हुई कई फिल्मों को शिकस्त दे दी है. इस लिस्ट में कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' शामिल है जिसने दो दिन में महज 6.1 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इसके अलावा राशा थडानी की 'आजाद' (6.77 करोड़- लाइफटाइम कलेक्शन) को भी 'देवा' ने पछाड़ दिया है.

'देवा' की स्टार कास्ट (Deva Star Cast)
रोशन एंड्रूज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'देवा' साल 2013 की मुंबई पुलिस की रीमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिसवाले के रोल में दमदार एक्शन करते दिखे हैं. वहीं पूजा हेगड़े उनके साथ इश्क फरमाती नजर आई हैं. पवेल गुलाटी, कुबरा सेत और प्रवेश राणा अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'देवा' ने पहले दिन 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने दुनिया भर में 10.31 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें: Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' ने निकाला बजट का 70%, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 घंटे तक चली शरद सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत
6 घंटे तक चली शरद सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत
एआर रहमान संग काम कर बेहद खुश हैं आनंदी जोशी, बोलीं- 'उन्हें अपना गुरु मानती हूं'
एआर रहमान संग काम कर बेहद खुश हैं आनंदी जोशी, बोलीं- 'उन्हें अपना गुरु मानती हूं'
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
अक्षय और सैफ की 'हैवान' ने जीता लोगों का दिल, बोले- हिट है ये क्राइम थ्रिलर
लोगों को कैसी अक्षय और सैफ की 'हैवान'? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
How To Store Tomatoes: सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
Embed widget