एक्सप्लोरर

'फिल्म 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रो पड़ीं दीपिका पादुकोण

'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेस्सी, गोविंद सिंह संधू, निर्देशक मेघना गुलजार और निर्माता विजय सिंह भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि दीपिका और मेघना फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं.

मुंबई: जानी-मानी एसिड अटैक विक्टिम और न्याय के लिए लड़ने के अपने जज्बे से लाखों लड़कियों को प्रेरित करनेवाली लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी फिल्म 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण बेहद भावुक हो गईं और वो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं.

दीपिका ने 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोते हुए कहा, "ऐसा कम ही होता है जब आपको एक ऐसी कहानी मिलती है जो आपको इस कदर गहरे तौर पर प्रभावित कर जाती है. यह किसी एक घटना के बारे में नहीं है, बल्कि यह उससे उभरने और उसपर जीत हासिल करने की कहानी है. सौभाग्यवश मुझे भी लक्ष्मी‌ से मिलने का मौका‌ मिला... हमने पूरे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ फिल्म की कहानी को कहने की‌ कोशिश की है. हम इस कहानी‌ के साथ पूरी तरह से ईमानदार रहना चाहते थे और इसे पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना चाहते थे."

दीपिका ने कहा, "फिल्म को लोग भले ही किसी भी तरह से रिसीव करें, लेकिन यह फिल्म मेरे लिए हमेशा सबसे ज्यादा स्पेशल रहेगी."

दीपिका‌ ने आगे कहा, "मुझे याद है कि मेघना गुलजार (निर्देशक) मुझे स्क्रिप्ट पढ़़कर सुना‌ रहीं थीं और पहले दो पन्ने पढ़ने के बाद ही मैंने इस फिल्म के लिए हां कह दी थी. फिल्म की पूरी नरेशन मुझे बाद में दी गयी थी. मगर मैं इस कहानी के कहे जाने‌ को लेकर काफी आश्वस्त थी, इसीलिए भी क्योंकि इसे मेघना कहनेवाली थीं."

दीपिका ने निर्देशक मेघना गुलजार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मेघना‌, शुक्रिया. यह मेरे लिए अद्भुत सफर और एक बेहद जज्बाती अनुभव साबित हुआ... हमें उम्मीद है कि आप सभी भी वही सब महसूस करेंगे, जो हमने इस कहानी को कहते हुए महसूस किया. इस कहानी का हम सबपर एक गहरा असर होगा."

लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रहीं दीपिका ने पहली बार लक्ष्मी से मिलने के अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने कहा, "लक्ष्मी ने जब मुझे पहली दफा देखा तो उन्हें लगा कि वो अपने आप आपको आईने में देख रहीं थीं... मुझे लगा कि मैं खुद को देख रहीं हूं और लक्ष्मी को लगा कि वो खुद को देख रहीं हैं. उस दिन मैं सबसे ज्यादा नर्वस थी. मैं पहली बार एक ऐसे शख्स का रोल कर रही हूं जो अभी जीवित है... रियल है... जिसे महसूस किया जा सकता है... जिसके‌ साथ मैं बैठकर बात कर सकती, जिसकी कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि नहीं है."

दीपिका ने इस मुलाकात पर आगे कहा, "लक्ष्मी शूटिंग के पहले दिन सेट पर आईं थीं... उनसे मुलाकात को लेकर मैं काफी नर्वस थी... वो ग्लो कर रहीं थीं और काफी खुश थीं... जब आप एक रियल लाइफ कैरेक्टर कर रहे होते हो और वही शख्स आपके सामने खड़ा होकर कहता है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं खुद को देख रही हूं, तो एक एक्टर के लिए इससे बड़ी और कोई बात नहीं हो सकती है."

दीपिका और मेघना दोनों ने एसिड अटैक की शिकार लड़कियों के लिए 'डरावना', 'बेचारी' जैसे शब्दों के इस्तेमाल करने से भी परहेज करने की गुजारिश की.

'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेस्सी, गोविंद सिंह संधू, निर्देशक मेघना गुलजार और निर्माता विजय सिंह भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि दीपिका और मेघना फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और सैफ अली खान अभिनीत 'तानाजी' के साथ क्लेश होगी.

देखें ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'- 'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का 9वें दिन कमाल, 'लियो'-'जेलर' के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
26 रुपये लेकर मुंबई आए थे जीवन, 60 फिल्मों में बने 'नारद मुनि', विलेन बनकर भी कमाया नाम
26 रुपये लेकर मुंबई आए थे एक्टर जीवन, 60 फिल्मों में बने 'नारद मुनि'
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget