एक्सप्लोरर

ऑस्कर के स्टेज पर स्पीच देते वक्त नर्वस थीं दीपिका पादुकोण, अटकते-झिझकते ऐसे नाटू-नाटू को किया इंट्रोड्यूस

Deepika Padukone: ऑस्कर 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेहद स्टाइलिश लगीं. वहीं एक्ट्रेस ने इवेंट से बिना किसी लाग लपेट के स्पीच दी. इस दौरान वे कई बार अटकी भीं.

Deepika Padukone On Oscar 2023: ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने तो ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड अपने नाम कर भारत को गर्व कराया ही है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी लॉस एंजिल्स में 95 वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रेंजेंटर बनकर देश को फख्र का मौका दिया. बी टाउन दिवा ने ऑस्कर के मंच पर ‘आरआरआर’ के सॉन्ग नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अनाउंसमेंट प्रेजेंट की थी. हालांकि अनाउंसमेंट के दौरान दीपिका पादुकोण काफी  नर्वस नजर आई और उन्होंने काफी अटकते हुए  'नाटू-नाटू' इंट्रोड्यूस किया.

दीपिका पादुकोण अपनी स्पीच के दौरान अटकी

दीपिका ने ऑस्कर के मंच पर काफी नर्वसनेस के साथ स्पीच दी थी. उन्होंने 'आरआरआर' के नाटू-नाटू की तारीफ में कहा, ‘ जुबान पर चढ़ने वाला कोरस, थिरकने पर मजबूर करने वाली बीट्स और बेहद शानदार डांस मूव्ज. इन सबने मिलकर इस गाने को पूरी दुनिया मे सनसनी की तरह फैला दिया है.” दीपिका के ये कहते ही तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और दीपिका को रूकना पड़ा. दीपिका को इस दौरान कई बार अपनी स्पीच में रूकना पड़ा क्योंकि उनकी हर बात पर जमकर तालियां बज रही थीं. ऐसे में अटक-अटक कर एक्ट्रेस ने नाटू-नाटू सॉन्ग को इंट्रोड्यूस किया. वहीं उनकी ये स्पीच अब वायरल हो रही है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FILMYWAVE (@filmywave)

दीपिका की तारीफ कर रहे फैंस
स्पीच के दौरान अटकने पर जहां कई यूजर्स दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं उनके फैंस विदेशी जमीन पर अपने देसी अंदाज में बिना फॉरेन एक्सेंट के स्पीच देने की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा,” #Oscar में अपने एक्सेंट पर टिके रहने के लिए #DeepikaPadukone की सराहना करें. कुछ फेक लहज़े हम अतीत में झेल चुके हैं और इस साल भी कान से खून बह रहा है!”एक और यूजर ने दीपिका की तारीफ में लिखा, “बॉलीवुड में रेड कार्पेट सीन के साथ उनकी एंट्री से लेकर ऑस्कर में उनकी एंट्री तक, वो स्पीच देते हुए- ग्राफ, ग्रोथ, ग्रेस- दीपिका पादुकोण, क्या सुपरस्टार, क्या आइकॉन. इतना गर्व”

ऑस्कर में दीपिका पादुकोण के लुक की भी हुई तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने विंटेज-हॉलीवुड-स्टाइल का ब्लैक गाउन पहनकर ऑस्कर अवॉर्ड में एंट्री की थी. उनके इस आउटफिट को काफी तारीफ मिली हैं. दीपिका ने अपने ऑस्कर लुक को डायमंड नेकलेस और मैसी हेयरबन से कंपलीट किया था. मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने आईलाइनर के साथ न्यूड मेकअप किया था. इस लुक में वे काफी स्टनिंग लग रही थी.

यह भी पढ़ें- Oscar 2023: RRR के 'नाटू नाटू' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, स्टार्स ने मनाया जश्न, ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget