एक्सप्लोरर

DeepVeeer First Anniversary: तिरुपति मंदिर और स्वर्ण मंदिर के दर्शन कर मुम्बई लौटे दीपिका और रणवीर

DeepVeeer First Anniversary: बॉलीवुड कलाकार अपनी शानदार और तड़क भड़क पार्टियों का आयोजन करने के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का मुहूर्त हो, शादी समारोह हो, बर्थ डे सेलेब्रेशन हो या फिर शादी की सालगिरह हो.

मुम्बई: बॉलीवुड कलाकार अपनी शानदार और तड़क भड़क पार्टियों का आयोजन करने के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का मुहूर्त हो, शादी समारोह हो, बर्थ डे सेलेब्रेशन हो या फिर शादी की सालगिरह हो. उनकी पार्टियों में फिल्मी जगत की नामी गिरामी शख्सियत शामिल होकर महफिल की रौनक बढ़ाती हैं. ऐसी पार्टियों की होड़ में बॉलीवुड कलाकार एक दूसरे से आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं. लेकिन जब लीक से हटकर सादगी से सेलेब्रेशन मनाया जाए तो चर्चा होना लाजिमी है. चर्चा इस बात की होने लगती है कि ये पार्टी या समारोह परंपरागत रूप से थोड़ा अलग है. उस सेलेब्रेशन में खासकर धर्म का एंगल जुड़ जाए तो फिर क्या कहने. कुछ ऐसा ही किया बॉलीवुड के फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने. उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह धार्मिक तरीके से मनाई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने विदेश जाने के बजाए अपने ही देश में शादी की पहली सालगिरह को प्राथमिकता दी. 13-14 नवंबर को उन्होंने तिरुपति और स्वर्ण मंदिर का दर्शन कर भगवान का आशीवार्द लिया.
View this post on Instagram
 

Aankhon hi Aankhon main Ishaara ho Gaya..??? Complete the song ❤️???? #ranveersingh #deepikapadukone

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

शादी की पहली सालगिरह मनाकर दोनों आज चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब 1 बजे मुंबई वापस आ गये. एयरपोर्ट के बाहर आते ही उनके परिधान को देखकर उनके फैंस दंग रंग रह गये. पारंपरिक परिधान में दोनों का लुक काफी निखरा हुआ नजर आ रहा था. दोनों ने मुस्कुराकर अपने फैंस का अभिवादन किया. वापसी में दीपिका की मां उज्ज्वला पादुकोण, पिता प्रकाश पादुकोण और बहन अनीषा भी साथ थीं. जबकि रणवीर के साथ उनके पिता जगजीत सिंह भावनानी,‌ मां अंजू भावनानी और बहन रितिका भावनानी नजर आए. एक बार फिर रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे दोनों साथ दीपिका पादुकण और रणवीर सिंह एक साथ तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं. दर्शक दोनों की जोड़ी को एक बार फिर फिल्म ‘83’ में देखेंगे. जिसमें दोनों की भूमिका पति-पत्नी की होगी. फिल्मी पर्दे पर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी रोमा बनकर साथ देंगी. वहीं, रणवीर सिंह ऑलराउंडर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. कबीर खान निर्देशित फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रुपहले पर्दे पर प्रदर्शित होगी. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले से चर्चा में रहे हैं. शादी से पहले उन्होंने छह साल तक एक दूसरे को डेट किया था. और 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी कर सबको चौंका दिया. उस वक्त उनकी शादी की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था.
View this post on Instagram
 

Beautiful Couple @ranveersingh @deepikapadukone back in the bay #video #instadaily #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 2.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 2.30 बजे का कलेक्शन
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget