एक्सप्लोरर

मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंह

DeepVeer Reception: इस खास मौके पर रणवीर सिंह अपनी दुल्हन का हाथ थामे स्टेज पर पहुंचे. वैसे तो दीपिका के लिए रणवीर की दीवानगी हमेशा दिखती है और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक पल के लिए भी रणवीर सिंह अपनी दुल्हन से नज़रें नहीं हटा पाए.

DeepVeer Reception: इटली में हुई शादी के बाद आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया गया. रिसेप्शन के लिए तैयार हुए रणवीर और दीपिका की जोड़ी इतनी खूबसूरत लग रही थी कि आप भी उनसे नज़रें नहीं हटा पाएंगे. इस खास मौके पर रणवीर सिंह अपनी दुल्हन का हाथ थामे स्टेज पर पहुंचे. दीपिका के लिए रणवीर की दीवानगी हमेशा दिखती है और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक पल के लिए भी रणवीर सिंह अपनी दुल्हन से नज़रें नहीं हटा पाए.मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंह

रिसेप्शन के लिए तैयार होने के बाद पहली तस्वीर खुद रणवीर सिंह ने ट्विटर के जरिए शेयर किया. इस मौके पर दीपिका और रणवीर ने बहुत ही रॉयल पोज़ दिया है. इसमें दीपिका बैठी हुई हैं और रणवीर कपूर उनके बगल में खड़े हैं. मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंह

रिसेप्शन के इस खास मौके पर दीपिका और रणवीर को सब्यसाची ने तैयार किया. दीपिका ने अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें पर मां उज्जवला पादुकोण की दी हुई गोल्डेन कांजीवरम साड़ी पहनी. वहीं रणवीर सिंह ब्लैक और गोल्डेन शेरवानी में नज़र आ रहे हैं. ये शेरवानी उनके लिए रोहित बल ने डिजाइन किया.

मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंहदीपिका ने गले में हैवी ग्रीन स्टोन का नेकलेस पहना. दीपिका ने मैचिंग ईयररिंग्स, रिंग्स और हाथों में लाल चूड़ा के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. मांग में सिंदूर और बालों में गजरा उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे.

मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंहरिसेप्शन पर उस वक्त सबकी निगाहें इस जोड़ी पर टिक गईं जब रणवीर सिंह अपनी दुल्हन की साड़ी संभालने में मदद करते दिखे. दरअसल जब ये दोनों सितारे हाथों में हाथ डाले पोज़ देने स्टेज पर पहुंचे तो दीपिका का पल्लू सही नहीं हो पा रहा था. फिर क्या था रणवीर ने तुरंत जाकर साड़ी संभालने में मदद की. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हर तरफ छा गई है. मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंह ये रिसेप्शन बेंगलुरु के लीला पैलेस में हुआ जिसमें दीपिका के परिवार के करीबी लोग शामिल हुए. दीपिका को फूल बहुत ज्यादा पसंद हैं. आपने देखा होगा कि ये अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही फूलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. यही वजह है कि रिसेप्शन के वेन्यू को लाल गुलाब से सजाया गया है. मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंह आज रिसेप्शन होने से पहले दीपिका ने इस वेन्यू पर जाकर खुद जायजा लिया. अब परिवार और दोस्तों को रिसेप्शन देने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और नामचीन सितारों के लिए मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन किया जाएगा. इस रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कल ही ये जोड़ी बेंगलुरु रवाना हो गई थी. इस दौरान दीपिका पादुकोण मंगलसूत्र पहने भी नज़र आईं. मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए पहुंचीं रिसेप्शन में दीपिका, साड़ी संभालते दिखे रणवीर सिंह आपको बता दें कि इस साल की ये मोस्ट अवेटेड शादी इटली के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो (Villa del balbianello) में हुई. 14 और 15 नवंबर को इन सितारों की शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीति रिवाजों से हुई. इस शादी में सिर्फ 40 लोग शरीक हुए थे. कल ही इस शादी की तस्वीरें दीपिका और रणवीर दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थीं.
View this post on Instagram
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

View this post on Instagram
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget