एक्सप्लोरर

'छपाक' और 'तानाजी' को लेकर मध्य प्रदेश में गहराई सियासी तनातनी

फिल्म रिलीज से पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने के बाद से उन पर हमले हो रहे हैं. बीजेपी ने उनके इस कदम को देश विरोधी होने से जोड़ा है.

भोपाल: एसिड अटैक पीड़िता पर बनी फिल्म 'छपाक' ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. फिल्म को राज्य सरकार द्वारा टैक्स फ्री किए जाने के बाद बीजेपी हमलावर है तो कांग्रेस फैसले को साहसिक कदम बता रही है. इतना ही नहीं राजधानी में कांग्रेस के छात्र संगठन ने पहला शो दर्शकों के लिए फ्री कर दिया. दूसरी ओर बीजेपी ने 'तानाजी' के फ्री टिकट बांटे.

इसके अलावा इंदौर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने के बाद से उन पर हमले हो रहे हैं. बीजेपी ने उनके इस कदम को देश विरोधी होने से जोड़ा है. लेकिन राज्य सरकार ने दीपिका की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' को टैक्स फ्री कर दिया. इसके बाद से सियासत तेज हो गई है.

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भोपाल के संगीत सिनेमा के पहले शो के टिकट लेकर वहां पहुंचे लोगों को मुफ्त बांट दिए. जबकि बीजेपी ने इस फिल्म का अपने तरह से विरोध किया. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिनेमा घर पहुंचे और उन्होंने 'तानाजी' फिल्म देखने की लोगों से अपील की. सिंह ने 'छपाक' को देश के गद्दारों की फिल्म और 'तानाजी' को देशभक्त की फिल्म बताया.

इसी तरह बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने 'तानाजी' को टैक्स फ्री करने की मांग की. साथ ही 'छपाक' का पैसा कहां जाएगा, इस पर सवाल भी उठाए हैं.

बीजेपी के तमाम नेताओं ने पादुकोण को लेकर तल्ख बयान भी दिए हैं. राज्य के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, "हीरोइन को तो अपना डांस करना चाहिए मुंबई में बैठकर. जेएनयू में क्यों जाना चाहिए था उसको, मेरे समझ में नहीं आ रहा है."

कांग्रेस नेताओं ने भार्गव के बयान की निंदा की और सरकार के फैसले की सराहना की है. कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है, "राज्य सरकार ने 'छपाक' को टैक्स फ्री करने का फैसला लेकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास के क्रम को आगे बढ़ाया है."

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने दीपक पादुकोण पर भार्गव की टिप्पणी की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है, साथ ही इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

उल्लेखनीय है कि छपाक और तानाजी दोनों फिल्में शुक्रवार को रिलीज हुई हैं. एसिड अटैक पीड़िता के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है. वह इस फिल्म की सह निर्माता भी हैं. वहीं बहादुर मराठा सरदार तानाजी के जीवन पर बनी फिल्म 'तानाजी' में मुख्य भूमिका अजय देवगन ने निभाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tun Tun Birth Anniversary: बेहद दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं एक्ट्रेस
दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं
बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
Nafisa Ali Next Film: 8 साल से कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, फिर भी की शूटिंग, जल्द आने वाली है फिल्म
8 साल से कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, फिर भी की शूटिंग, जल्द आने वाली है फिल्म
Ramayana Trailer Release Date: 'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म
'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget