कोरोना पॉज़िटिव कनिका कपूर लंदन से लौटकर दो पार्टियों में हुई थीं शामिल, अब सामने आई तस्वीरें
लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर दो पार्टियों में शामिल हुईं. अब पार्टी की उनकी तस्वीर भी सामने आ गई हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर का कोराना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. हाल ही में कनिका कपूर लंदन से लौटी हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें बुखार था, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया, तो सब साफ हो गया.
लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर दो पार्टियों में शामिल हुईं. अब पार्टी की उनकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. एक तस्वीर में कनिका कई और लोगों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाती नज़र आ रही हैं, जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी हैं. वसुंधरा राजे, कनिका के बिल्कुल बगल में खड़ी नज़र आ रही हैं. जबकि एक और तस्वीर में कनिका अकेली तस्वीर में नज़र आ रही हैं. कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां हुई पार्टी में शामिल हुई थीं. उसमें कई नेता, बीजेपी के मंत्री और आईएएस अधिकारी भी शामिल थे.

यही नहीं होटल ताज में हुई पार्टी में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस, सेलिब्रिटी और नेता शामिल थे. दोनों पार्टियां में कैटरिंग स्टाफ, होटल स्टाफ को हटा कर 500 से 700 लोग शामिल हुए. कनिका ने कइयों के साथ सेल्फी ली और हाथ भी मिलाए.

कनिका ने आगे लिखा, "इस स्तर पर मैं आप सभी से आग्रह करना चाहूंगी कि यदि आपके अंदर इस तरह के लक्षण पाए जा रहे हैं तो आप खुद को आइसोलेशन में रखने अभ्यास करें और टेस्ट कराएं. मैं सामान्य फ्लू और हल्के बुखार में थोड़ा ठीक महसूस कर रही हूं, हालांकि हमें इस समय एक समझदार नागरिक बनने की जरूरत है और अपने आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है. यदि हम विशेषज्ञों, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के निर्देशों को मानें, तो हम बिना घबराहट के इस बीमारी से निजात पा सकते हैं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना. जय हिन्द !"






















