एक्सप्लोरर

कंसर्ट से लेकर 'कॉफी विद करन' तक, यहां है जस्टिन बीबर के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

मुंबई: 10 मई को मुंबई में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का कसंर्ट होने वाला है. बीबर के फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को इस कंसर्ट का बेसब्री से इंतजार है. आज बीबर मुंबई पहुंच जाएंगे. साथ ही इनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि जल्द ही बीबर चैट शो 'कॉफी विद करन' में नजर आएंगे.

justin-bieber-koffee-with-karan

यदि सब कुछ सही रहा तो करन जौहर अपने शो के छठें सीजन में बीबर से बात करते नजर आएंगे. आपको बता दें कि 'कॉफी विद करन' के पांच सीजन पूरे हो गए हैं. वह बीबर के साथ शो के छठे संस्करण का आगाज करेंगे. एक सूत्र के मुताबिक, "यह पहला मौका है जब भारतीय चैट शो में बीबर जैसे स्तर की अंतर्राष्ट्रीय हस्ती दिखाई देगी." इंटरनेशनल हस्तियों की बात करें तो करन रिचर्ड गेरे, मारिया शारापोवा, ह्यूग जैकमैन, क्रिस्टिन लूबोटिन, मेरिल स्ट्रीप, रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ गुफ्तगू कर चुके हैं.

45,000 लोग कंसर्ट में लेंगे हिस्सा 'जस्टिन बीबर पर्पस टूर' के तहत बीबर पहली बार भारत आने वाले हैं. यह शो बुधवार को मुंबई में होने जा रहा है. मुंबई पुलिस के मुताबिक करीब 45000 लोग मुंबई में होने वाले कंसर्ट में हिस्सा लेंगे. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके लिए मुंबई पुलिस करीब 500 से ज्यादा पुलिस वालों की तैनाती करेगी. कंसर्ट से लेकर 'कॉफी विद करन' तक, यहां है जस्टिन बीबर के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल 75 हजार रूपये तक के बिक रहे हैं टिकट जस्टिन बीबर के कंसर्ट के टिकट 75,000 तक के बिक रहे हैं. लेकिन इस शो में 100 ऐसे बच्चों को मुफ्त में एंट्री दी जाएगी जिनके पास इस कार्यक्रम का टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं. इन बच्चों के लिए स्टेडियम में अलग से एक सीटिंग अरेंजमेंट होगी और उन्हें फल और जूस भी दिया जाएगा. कंसर्ट से लेकर 'कॉफी विद करन' तक, यहां है जस्टिन बीबर के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल इन दिनों जस्टिन इस वजह से भी चर्चा में हैं कि उन्होंने मुंबई के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के बेटे को कंसर्ट की 75,000 रुपये की टिकट मुफ्त में दी है. बीबर का पूरा शेड्यूल
  • बीबर 8 मई को मुंबई पहुंचेंगे.
  • 9 मई को बीबर मुंबई के मशहूर जगहों पर घूमने जाएंगे. अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज बीबर की मेजबानी करेंगी और उन्हें मुंबई के मशहूर जगहों पर लेकर जाएंगी. कुछ दिनों पहले इस बार में खुद जैकलीन ने बताया कि वो बीबर को गेटवे ऑफ इंडिया, इस्कान टेम्पल, खरीदारी के लिए मशहूर बाजार कोलाबा कॉजवे के साथ ही आटो के जरिए बांद्रा की सड़कों के भी चक्कर लगवाना चाहती हैं. justin
  • 10 मई को मुंबई के पाटिल स्टेडियम में बीबर का कसंर्ट है.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 और 12 मई को बीबर दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे.
बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं जस्टिन के दीवाने

सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पटानी से लेकर सनी लियोनी जैसे सितारे भी जस्टिन बीबर के दीवाने हैं. बेबी डॉल सनी लियोनी ने तो बीबर का स्वागत करते हुए उन्हें डांस को लेकर एक सलाह दी है. सोशल मीडिया पर सनी ये वीडियो छाया हुआ है.  सनी वीडियो में कह रही हैं, 'हैल्लो बीबर, मैं सनी लियोनी हूं. मैं भारत में आपका स्वागत करती हूं और साथ ही मुझे आपको एक सलाह देनी है.' सनी आगे कहती हैं कि जब आप परफॉर्म करने स्टेज पर जाएं तो यह स्टेप जरूर करें. वीडियो के अंत में सनी वो स्टेप करके दिखाती हैं.

शेरा को मिली है सुरक्षा की जिम्मेदारी सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को पॉप स्टार जस्टिन बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह पर्पज वर्ल्ड टूर के लिए भारत आ रहे हैं. शेरा को सलमान का 20 सालों के दौरान सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड माना गया है. उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. जानकार सूत्रों का कहना है कि वह इस महीने भारत आ रहे जस्टिन बीबर की सुरक्षा-व्यवस्था की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखेंगे. इससे पहले वह विल स्मिथ, जैकी चैन और कानू रीव्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की सुरक्षा-व्यवस्था संभाल चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
करीना कपूर ने तोड़ी अपनी कसम? 25 साल बाद करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!
25 साल बाद करीना कपूर करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget