एक्सप्लोरर

शाहरुख खान के स्ट्रगल के दिनों में इस एक्टर ने उनके सुपरस्टार बनने की कर दी थी 'भविष्यवाणी', जानें क्या कहा था

Chunky Panday on Shah Rukh Khan: एक्टर चंकी पांडे ने एक पॉडकास्ट में शाहरुख खान के संघर्षों के दिनों के बारे में बताया. उन्होंने उस समय ही एक भविष्यवाणी कर दी थी जिसके बारे में एक्टर ने बताया.

Chunky Panday on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के स्टारडम से हर कोई वाकिफ है. उन्होंने काफी मेहनत के बाद आज ये मुकाम हासिल किया है जब वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. शाहरुख खान जब नई-नवेली शादी करके गौरी के साथ मुंबई आए तो एक किराए के फ्लैट में रुके थे. उनके संघर्ष की कहानी एक्टर चंकी पांडे ने सुनाई और कहा कि उन्हें पता था कि शाहरुख एक दिन सुपरस्टार बनेंगे.

चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान की अच्छी दोस्त हैं. वहीं चंकी की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं. चंकी शाहरुख को उस दौर से जानते हैं जब शाहरुख वाइफ गौरी के साथ किराए के मकान में रहते थे. चंकी पांडे ने एक पॉडकास्ट में कुछ पुराने किस्से सुनाए.

चंकी पांडे ने शाहरुख के स्टारडम के बारे में क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंकी पांडे ने किसी पॉडकास्ट में कहा, 'मुझे लगता है जब शाहरुख मुंबई आए थे तब उनके कुछ दोस्त बने जिसमें से मेरा छोटा भाई चिक्की पांडे भी है. वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं. तो उस समय की बात है जब शाहरुख और गौरी किराए के मकान में रहते थे और मेरे भाई से अक्सर मिलने आते थे. सभी बैठकर वीडियो कैसेट देखते है. तो शाहरुख और गौरी कई बार मेरे घर पर ही रुक जाते थे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)

चंकी पांडे ने आगे कहा, 'मैं जब भी शाहरुख को देखता था तो हमेशा कहता था कि एक दिन ये लड़का जरूर सुपरस्टार बनेगा क्योंकि उनमें वो चार्म दिखता था. शाहरुख एक जुनूनी व्यक्ति थे और उनमें कामयाब होने की आग थी जिसे मैंने देखा है. उनके अंदर बहुत धैर्य था, आत्मविश्वास था और वो पूरे जुनून के साथ कोई काम करते और उसे पूरा करके ही दम लेते थे. मुझे गर्व है कि मैंने उन्हें संघर्ष के दिनों में देखा और आज वो क्या हैं वो भी देख रहा हूं.'

सुहाना खान और अनन्या पांडे हैं BFF

जैसा कि चंकी पांडे ने बताया कि शाहरुख और गौरी का उनके घर आना-जाना था, तो सुहाना की दोस्ती भी अनन्या से होना आम बात है. अनन्या पांडे ने पहले ही बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं सुहाना खान ने भी पिछले साल फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू किया. सुहाना और अनन्या के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी उनकी BFF हैं. ये तिकड़ी बचपन से साथ है और आज भी इनकी दोस्ती बरकरार है.

यह भी पढ़ें: BMCM Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'बड़े मियां छोटे मियां' का बंटाधार, सात दिनों में ही डूब गई नैया, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget