एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं 'छिछोरे', Weekdays में भी फिल्म कर रही शानदार कमाई, जानें 6 दिनों का कलेक्शन

Chhichhore, Box Office Collection: 'छिछोरे' को इस बात का फायदा भी मिला है कि उसके टक्कर में अभी सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म नहीं है.

 Chhichhore Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'छिछोरे' छाई हुई है. इस फिल्म को इस बात का फायदा भी मिला है कि उसके टक्कर में अभी सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म नहीं है. 'छिछोरे' से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई 'साहो' भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और यही वजह है कि 'छिछोरे' के अलावा लोगों के पास कोई विकल्प भी नहीं है. इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

कामकाजी दिनों में भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. कल बुधवार को इसने 7.20 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की कमाई के आंकड़े मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि कामकाजी दिन होने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है.

छिछोरे फिल्म का डे-वाइज कलेक्शन

Day 1- 7.32 करोड़ Day 2- 12.25 करोड़ Day 3- 16.41 करोड़ Day 4- 8.10 करोड़ Day 5- 10.05 करोड़ Day 6- 7.20 करोड़

Total: 61.33 करोड़

‘छिछोरे’ का निर्देशन ‘दंगल’ जैसी फिल्म बना चुके नितेश तिवारी ने किया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ‘छिछोरे’ की सफलता से खासा खुश हैं. उन्होंने नितेश के साथ अगली फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया है. बुधवार को जारी एक बयान में साजिद नाडियाडवाला ने कहा, ‘‘नितेश के साथ एक बार फिर काम करने का अनुभव शानदार रहा है. वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं और अब एक बार फिर हम दर्शकों तक एक नई कहानी लेकर आने को तैयार हैं.’’

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और वरुण ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा इसमें प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनीश नील जैसे कलाकार भी हैं. इसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. इस कहानी में प्यार, गुस्सा, ह्यूमर, दुख और छिछोरापन सब कुछ है. इसे समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ समीक्षकों ने इसे खराब तो कुछ ने अच्छा बताया  है. यहां पढ़ें Critics Review  

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget