एक्सप्लोरर

Box Office Collection: जारी है SANJU का कमाल, 'टाइगर...' को पीछे छोड़ा

संजू ने अब नया कीर्तिमान हासिल करते हुए सलमान खान की 'टाइगर जिन्दा है' को भी पीछे छोड़ दिया है. इस नए रिकॉर्ड के साथ अब 'संजू' अब बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीना बीत चुका है. बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. संजू ने अब नया कीर्तिमान हासिल करते हुए सलमान खान की 'टाइगर जिन्दा है' को भी पीछे छोड़ दिया है. इस नए रिकॉर्ड के साथ अब 'संजू' अब बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इतना ही नहीं ये फिल्म बहुत जल्द वो इस रेस में आमिर खान की 'पीके' को भी पीछे छोड़ने वाली है. All Time TOP FILMS अगर अभी तक की टॉप फिल्मों की कमाई की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर आमिर खान की 'दंगल' है. वहीं दूसरे नंबर पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान', तीसरे नंबर पर आमिर खान की 'पीके' विराजमान है. चौथे नंबर पर अब 'संजू', इसके बाद पांचवे नंबर पर सलमान खान की 'टाइगर जिन्दा है' है. अब तक की कमाई- इस फिल्म ने पहले हफ्ते 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते 92.67 करोड़, तीसरे हफ्ते 31.62 करोड़ और चौथे हफ्ते 10.48 करोड़, पांचवे हफ्ते 2.47 की कमाई की है. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पांच हफ्तों में कुल 339.75 करोड़ कमा चुकी है. बता दें कि ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को चार स्टार देते हुए एबीपी न्यूज़ ने लिखा है, ''ट्रेलर में संजय दत्त ने कहा था कि वो बेवड़े हैं, ठरकी हैं, ड्रग एडिक्ट हैं, पर टेररिस्ट नहीं हैं. इसी बात को फिल्म में पूरी शिद्दत के साथ साबित करने की कोशिश की गई है. हालांकि, अगर इसे नज़रअंदाज करें तो कहानी हो या फिर एक्टिंग 'संजू' हर मामले में इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसे रणबीर कपूर के लिए देखा जा सकता है. संजय दत्त के फैन हैं तो जरुर देखेंगे. राजुकमार हिरानी ने ये साबित कर दिया है कि कहानी कैसी भी हो अगर उसे कहने का सलीका पता है तो आप दर्शकों का दिल जीत सकते हैं. ये फिल्म ड्रग्स, अल्कोहल या फिर अफेयर के बारे में नहीं बल्कि बाप-बेटे की कहानी है जिसे आप इस वीकेंड फैमिली के साथ देख सकते है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बहनों-बेटी की शादी हिंदू से हुई', 'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'गौरी का नहीं हुआ है धर्म परिवर्तन'
'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गौरी का नहीं बदला है धर्म
जल्द आने वाला है 'भागम भाग 2' का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट
जल्द आने वाला है 'भागम भाग 2' का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट
'कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया zoom तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- मुझे कभी क्लिक मत करना
'कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया जूम तो भड़कीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget