एक्सप्लोरर

निर्भया के दोषियों की फांसी पर इन बॉलीवुड सितारों का आया रिएक्शन, बोले- अब हुआ न्याय

सात साल से भी ज्यादा समय तक चली लड़ाई के बाद आज निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चार दोषियों को फांसी दे दी गई. इस खास मौके पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन, तापसी पन्नू और अभिनेता ऋषि कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दोषियों की फांसी पर प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्लीः 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चार दोषियों को आज शुक्रवार को फांसी दे दी गई. निर्भया को सात साल तीन महीने चार दिन बाद इंसाफ मिल गया है. दिल्ली की तिहाड़ जेल की घड़ी में जब पांच बजकर तीस मिनट हुए उस समय निर्भया के चारों गुनहगार फांसी पर लटका दिए गए. फांसी की खबर मिलते ही जेल के बाहर तालियां बजी.

इसके साथ ही आज निर्भया के माता पिता का संघर्ष खत्म हुआ और देश की बेटियों के लिए न्याय की उम्मीद जगी है. इस खास मौके पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन, तापसी पन्नू और अभिनेता ऋषि कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दोषियों की फांसी पर प्रतिक्रिया दी है.

आखिरी बार फिल्म 'थप्पड़' में नजर आईं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए निर्भया के माता पिता का सात सालों को संघर्ष को याद किया है. इसी के साथ ही उनका कहना है कि यह उनके लिए काफी लंबी लड़ाई रही है. तापसी का कहना है कि अब निर्भया का परिवार चैन की नींद सो पाएगा.

बॉलीवुड अभिनेत्री एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर पूरे संघर्ष के लिए निर्भया की मां आशा देवी की तारीफ की है. इसके साथ ही सुष्मिता ने इसे न्याय की जीत बताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'मां के धैर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया है. आखिरकार न्याय हुआ है.'

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चार दोषियों को फांसी दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ऋषि कपूर ने लिखा 'निर्भया को न्याय मिल गया है.' इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'जैसी करनी वैसी भरनी.' अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि इस फैसले को एक उदाहरण के तौर पर देखना चाहिए. आने वाले समय में बलात्कार के लिए मौत की सजाका प्रावधान करने की बात कही है.

निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट करते हुए निर्भया गैंगरेप मामले में इसे न्याय करार दिया है. उन्होंने लिखा कि 'आखिरकार निर्भया को न्याय मिल गया है. मैं उसके माता-पिता की मानसिक शांति की प्रार्थना करता हूं.'

एक ओर जहां सभी ने इस मामले में अपनी खुशी जाहिर की है. वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने निर्भया के दोषियों को हुई फांसी पर खुशी के साथ साथ अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. उनका कहना है कि इस मामले में निर्भया के साथ न्याय काफी देर से किया गया है. उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''अगर निर्भया के दोषियों को 2012 में ही फांसी दे दी जाती तो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में कमी देखने को मिलती. कानून का डर लोगों के अंदर देखने को मिलता. अब समय आ गया है कि भारत सरकार इस दिशा में कुछ कड़े कदम उठाए.''

बता दें कि आज सुबह साढ़े पांच बजे सभी चार दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था. इसके बाद 6 बजकर 20 मिनट पर दोषियों के शवों को फंदे से उतारा गया. इसके बाद जेल के डॉक्टरों ने शवों की जांच की और दोषियों को मृत घोषित किया था. यहां पढ़ें इंटरनेट पर धूम मचा रहा है खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना, मिले हैं इतने मिलियन व्यूज़ ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मानसी नाइक मचा रही हैं सोशल मीडिया पर धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget