एक्सप्लोरर

सरोज खान के निधन से गमगीन बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार ने ऐसे किया याद

सरोज खान की मौत के बाद गम में डूबा बॉलीवुड भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अक्षय कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.

शुक्रवार की सुबह बॉलीवुड के लिए दुखद खबर लेकर आई. देर रात मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई. सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उनकी मौत के बाद गम में डूबा बॉलीवुड भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अक्षय कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वो बॉलीवुड को अपनी उंगलियों पर नचाना जानती थी. उन्होने लिखा, ''आज सुबह इस बेहद दुखद खबर के साथ हुई कि सरोज खान जी अब नहीं रहीं. उन्होंने डांस को सभी के लिए आसान बना दिया था. वो किसी से भी डांस करवा सकती थी. इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.''

अमिताभ बच्चन ने सुबह सुबह सरोज खान जी को याद करते हुए लिखा, 'हाथ जुड़े हैं मन उदास है.' साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें अंधेरे में रोशनी की एक किरण आती दिखाई दे रही है.

सरोज खान को याद करते हुए दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि उनके साथ एक सदी का अंत हो गया. उन्होंने लिखा, ''एक युग का अंत हो गया. ये मेरा निजी नुकसान है. वो हमारे मुक्ता कला परिवार का एक अभिन्न अंग थीं - उन्होंने माधुरी, मीनाक्षी, मनीषा और ऐश्वर्या जैसे सितारों को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी. वो मास्टर्स की मास्टर थीं. सरोज खान बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा याद की जाएंगी. बाय जान, ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दी.'' इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि फराह खान : "आपकी आत्मा को शांति मिले सरोज जी, आप कईयों की प्रेरणा थी, जिसमें मैं भी शामिल हूं. कई गानों के लिए शुक्रिया हैशटैगसरोजखान" जेनेलिया देशमुख : "आपकी आत्मा को शांति मिले सरोज जी. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जो आपके द्वारा कोरियोग्राफ होने का मुझे सौभाग्य मिला. परिवार के साथ मेरी प्रार्थना है. हैशटैगसरोजखान." रितेश देशमुख : "आत्मा को शांति मिले सरोज खान जी. यह क्षति उद्योग, फिल्मी प्रेमियों के लिए अथाह है. 2000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ करने के बाद उन्होंने एकल गीतों के परि²श्य को बदल दिया. मुझे अलादीन में उनके द्वारा कोरियोग्राफ होने का सौभाग्य मिला. मेरी बकेट लिस्ट में एक निशान लग चुका है." मधुर भंडारकर : "इस खबर के साथ नींद खुली कि सरोज खान हमारे साथ नहीं रहीं, फिल्म उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली ट्रेंड सेटर कोरियोग्राफर, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना. हैशटैगआरआईपी." सयानी गुप्ता : "आप हमेशा जिंदा रहेंगी सरोज खान. सिर्फ एक पछतावा रह जाएगा . कि आपके साथ डांस करने का मौका नहीं मिला. हैशटैगसरोजखान" अनुभव सिन्हा : "क्या मास्टरजी? कितनी बड़ी क्षति. एक दिग्गज, एक स्टार एक युग सरोज जी. यह साल सच में बहुत बेकार है. हैशटैगसरोजखान." रकुलप्रीत सिंह : "2020 कृपया और बुरी खबरें न सुनाओ. हैशटैगसरोजखान मैम के बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा. हमेशा से एक सपना था कि उनके द्वारा कम से कम एक गाने पर कोरियोग्राफ हो सकूं. आपकी चमक और भारतीय सिनेमा में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. आपकी आत्मा को शांति मिले." हंसिका मोटवानी : "हैशटैगरेस्टइनपीससरोजखानजी. मुझे अभी भी आपके वो ज्ञानभरे शब्द याद हैं, जब आपने मुझसे कहा था 'बेटा ध्यान केंद्रित करो और अपना शत प्रतिशत दो और आपको वही मिलेगा जो आप चाहते हो.' आपकी कोरियोग्राफी देखते हुए ही बड़ी हुई हूं. इस साल ने बहुतों का दिल तोड़ा है आपकी आत्मा को शांति मिले."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget