एक्सप्लोरर

Bollywood Gossip: 'दूध के गिलास' की वजह से टूटा था रेखा और किरण कुमार का रिश्ता? हैरान कर देगा यह पूरा किस्सा

Rekha Kiran Kumar Relationship: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो हर किसी के लिए पहेली की तरह रहीं. इस लिस्ट में रेखा का नाम भी शुमार है. रेखा को लेकर ऐसे तमाम किस्से हैं, जिनसे फैंस अनजान हैं.

Rekha Unknown Facts: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रेखा की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही. उनके प्रेमियों की लिस्ट इतनी लंबी है कि उस पर आज भी चर्चा छिड़ ही जाती है. रेखा के लवर्स की इस लिस्ट में किरण कुमार का नाम भी शुमार है. कहा जाता है कि एक जमाना ऐसा भी रहा, जब दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन दूध के गिलास की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया. आखिर क्या है यह किस्सा, आइए आपको रूबरू कराते हैं. 

दूध के ग्लास की वजह से होता था झगड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन के साथ रिलेशनशिप के अलावा रेखा का रिश्ता फिल्मों में अक्सर विलेन का किरदार निभाने वाले किरण कुमार के साथ भी रहा. कहा जाता है कि इन दोनों के बीच जितनी मोहब्बत थी, उतने ही झगड़े भी होते थे. कई बार तो झगड़े की वजह दूध का गिलास होता था. 

रेखा ने खुद बयां की थी हकीकत

किरण कुमार और रेखा के रिश्ते का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था. रेखा ने 1975 के दौरान स्टाडस्ट मैग्जीन के एक एडिशन में दिए इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था. उन्होंने अपने और किरण कुमार के रिश्ते के बारे में जिक्र करते हुए बताया था कि अभिनेता की एक आदत की वजह से वह अक्सर नाराज हो जाती थीं. 

किरण कुमार को मम्मा बॉय कहती थीं रेखा

रेखा ने बताया था कि किरण कुमार की कई आदतों की वजह से वह बेहद नाराज रहती थीं. दरअसल, वह मम्मा बॉय जैसे थे. रेखा के मुताबिक, किरण कुमार के साथ देर रात घूमने का प्लान नहीं बनाया जा सकता था, क्योंकि वह हर हाल में रात 10 बजे तक घर पहुंच जाते थे. रेखा की मानें तो किरण कुमार के घर जाने की वजह दूध का गिलास होता था. उनकी इस आदत से रेखा काफी परेशान रहती थीं. 

रेखा की इस आदत से परेशान थे किरण कुमार

अगर रेखा को किरण कुमार की आज्ञाकारी बेटे वाली आदत से दिक्कत थी तो किरण कुमार भी रेखा की एक आदत से बेहद परेशान थे. दरअसल, रेखा बेहद आसानी से किरण कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड की आवाज निकाल लेती थीं. ऐसे में वह उस लड़की की आवाज में फोन करके किरण कुमार को बार-बार परेशान करती थीं. इसे लेकर किरण कुमार ने कई बार नाराजगी भी जताई थी.

इस वजह से भी टूटा था रिश्ता

जानकारों की मानें तो रेखा और किरण कुमार अपनी-अपनी आदतों को किसी तरह मैनेज कर लेते थे, लेकिन किरण कुमार के पिता को रेखा और उनके बेटे का साथ कतई पसंद नहीं था. कहा जाता है कि किरण कुमार के पिता जीवन कुमार कतई नहीं चाहते थे कि रेखा उनके घर की बहू बनें. किरण कुमार ने पिता की इच्छा के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया, जिसके चलते यह रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया. 

Chhota Bheem and the Curse of Damyaan का टीजर हुआ रिलीज, अनुपम खेर निभाएंगे ये रोल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget