निर्भया मामला में SC के फैसले को बॉलीवुड ने सराहा, कहा- उसका दर्द हम सभी में जीवित है
प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और भूमि पेडनेकर सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने साल 2012 में दिल्ली की एक युवती के साथ चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के चार दोषियों को मृत्युदंड की सजा बरकरार रखने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की है.

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और भूमि पेडनेकर सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने साल 2012 में दिल्ली की एक युवती के साथ चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के चार दोषियों को मृत्युदंड की सजा बरकरार रखने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की है. सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को चारों दोषियों में से तीन दायर याचिकाएं खारिज कर दी थी. गौरतलब है कि मुकेश (29), पवन गुप्ता (22) और विनय शर्मा (23) ने वर्ष 2017 में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई मृत्युदंड की सजा और दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखने के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में याचिका दार की थी. इस दुष्कर्म कांड के चौथे आरोपी अक्षय कुमार सिंह (31) ने याचिका दायर नहीं की थी.
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर कलाकारों ने खुशी जताते हुए ट्वीट किए :
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'न्याय में देरी हुई लेकिन अन्याय नहीं हुआ. देश के सर्वोच्च न्यायालय ने इस गंभीर अपराध के दोषियों को मजबूत संदेश दिया है. अब न्याय हुआ. अब और निर्भयाएं नहीं होंगी.'
Justice delayed but not denied... the Supreme Court of India sends out a strong signal to perpetrators of these heinous crimes. Now, justice for the rest, so that we have no more Nirbhayas #NirbhayaVerdict
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 9, 2018
अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'उसका दर्द हम सभी में जीवित है.'
Her pain lives in us all. #NirbhayaVerdict 🙏🏻
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 9, 2018
मनीषा कोइराला ने ट्वीट किया सभी माएं निर्भया मामले की दुर्दशा को समझेंगी. यह निर्णय भारतीय न्यायपालिका में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है. चलो सुरक्षित भविष्य की उम्मीद करें.
All the moms will understand the plight of #NirbhayaCase This decision reaffirms our faith in Indian judiciary.. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 Let’s hope for safer future pic.twitter.com/SzilAW4ath
— Manisha Koirala (@mkoirala) July 10, 2018
अभिनेत्री डायना पेंटी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अंत में न्याय हुआ और बहुत ही जरूरी उदाहरण स्थापित किया गया है.'
Finally, justice has been served and a much needed example has been set. #NirbhayaVerdict
— Diana Penty (@DianaPenty) July 9, 2018
भूमि पेडनेकर ने ट्विट किया, एक बर्बर अपराध पर देश की भावनाओं के साथ मेरी भावनाएं भी हिलोरे मार रही थीं. आखिरकार न्याय हुआ.
For a crime as barbaric as it was, I'm one with the nation's emotion. Finally justice has been served. #NirbhayaVerdict
— bhumi pednekar (@psbhumi) July 9, 2018
Source: IOCL



























