एक्सप्लोरर

'बैंडिंट क्वीन' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' के एक्टर अनुपम श्याम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

'बैंडिट क्वीन' और 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियिर' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुपम श्याम को गंभीर हालत में मुम्बई के गोरगांव इलाके के लाइफलाइन अस्पताल में दाखिल कराया है.

मुम्बई : 1994 में रिलीज हुई शेखर कपूर की फूलन देवी पर बनायी गयी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' और 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियिर' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुपम श्याम झो को गंभीर हालत में मुम्बई के गोरगांव इलाके के लाइफलाइन अस्पताल में दाखिल कराया है.

62 वर्षीय अनुपम श्याम को किडनी के संक्रमण के खतरनाक ढंग से बढ़ जाने के चलते अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

अस्पताल में मौजूद उनके भाई अनुराग श्याम ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, "कल रात बेहद कमजोरी महसूस होने के बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े थे. ऐसे में मैं उन्हें फौरन लाइफलाइन अस्पताल ले गया और उन्हें वहां भर्ती कराया."

बैंडिंट क्वीन' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' के एक्टर अनुपम श्याम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अनुराग ने बताया कि पिछले 9 महीने से उनका डायलिसिस चल रहा था, मगर पैसों की तंगी के चलते 6 महीने पहले उनका इलाज रोकना पड़ा था. अनुराग ने बताया कि अब जब कल रात को अनुपम श्याम को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, तब भी वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ऐसे में इलाज के लिए उन्हें आर्थिक मदद की दरकार है.

सिने ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिशन (सिंटा) के ज्वाइंट सेक्रटरी अमित बहल ने एबीपी न्यूज़ अनुपम श्याम को आर्थिक मदद पहुंचाने को लेकर कहा कि संस्था ने पहले भी उनकी मदद की थी और इस बार भी जितनी संभव हो सके वो सहायता की जाएगी. उल्लेखनीय है कि अनुपम श्याम के भाई ने सलमान खान बीइंग ह्यूमन और मनोज बाजपेयी से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

उल्लेखनीय है कि 2009 में स्टार प्लस पर आनेवाले लोकप्रिय सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में अनुपम श्याम ने सज्जन सिंह की नकारात्मक भूमिका निभाकर खासी लोकप्रियता बटोरी थी. इस सीरियल को मिलकार अब तक उन्होंने तकरीबन 10 सीरियलों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्मे और नाटक की दुनिया से अपने अभिनय का सफर शुरू करनेवाले अनुपम श्याम ने 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' 'परजानिया', 'लज्जा', 'नायक', 'दुबई रिटर्न्स', 'शक्ति : द पावर' जैसी और भी कई फिल्मों में अभिनय किया किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 4 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 4 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्में, संजय दत्त और वरुण धवन की मूवीज भी शामिल
2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्में, संजय वरुण की मूवीज भी शामिल
'ABCD' फेम सलमान यूसुफ खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 13 फीट नीचे गिरने से टूटा हाथ, जानें- हेल्थ अपडेट
'ABCD' फेम एक्टर सलमान यूसुफ खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 13 फीट नीचे गिरने से टूटा हाथ

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget