एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर ने कहा, पहले चार महीने भूख नहीं लगी, 26 किलो वज़न घट गया था

ऋषि कपूर ने पिछले साल 29 सितंबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी थी कि वो अपने इलाज के लिए अमेरिका जा रहा हैं. पिछले करीब एक साल से वो वहां अपना इलाज करा रहे हैं. हालांकि अब उनका कहना है कि वो इलाज के बाद जल्द भारत वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर करीब एक साल से अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं. शुरुआती दिनों में उनको कौन सी बीमारी है ये जानकारी नहीं आई थी, मगर बाद में पता चला कि उन्हें कैंसर हुआ है. हालांकि अब वो अपनी बीमारी से काफी हद तक जंग जीत चुके हैं और बहुत जल्द भारत वापस लौट सकते हैं. इस बीच ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी से लेकर उसके इलाज और भारत वापस लौटने तक पर खुल कर बात की है.

ऋषि कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया है कि शुरुआत में जब उन्हें पता चला कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. इस बात को मानने में उन्हें कुछ दिन लग गए कि उन्हें सच में कैंसर हुआ है. ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि जब उनके बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें न्यूयॉर्क के डॉक्टर से सलाह लेकर वहां इलाज कराने को कहा, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनकी ये दिक्कत वाकई सच्ची है.

ऋषि कपूर ने कहा, "मेरे बेटे (रणबीर कपूर) ने मुझे जबरदस्ती जहाज़ पर बैठा दिया और मुझे यहां (न्यूयॉर्क) ले आया. धीरे धीरे मैंने मान लिया."

View this post on Instagram
 

Your family is your whole world ❤️ so so many LOVES in these beautiful moments 🙏🤗🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि इलाज के दौरान शुरुआती चार महीनों में उनकी भूख खत्म हो गई थी. उन्होंने कहा, "शुरुआती चार महीनों में मुझे भूख नहीं लगती थी, जिस वजह से मेरा वज़न 26 किलो घट गया था. अब मैंने 7-8 किलो वज़न बढ़ाया है. मैं बहुत पतला नहीं दिखना चाहता. लेकिन मैं वैसा भी नहीं दिखना चाहता, जैसा की पहले था. इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं."

मीडिया में अपनी भारत वापसी को लेकर चल रही अटकलों पर ऋषि कपूर ने कहा, "मैं वापस जाने का इंतज़ार कर रहा हूं. अपने आखिरी ट्रीटमेंट के पांच-छह हफ्तों के बाद मैं वापस आने का प्लान बनाउंगा. मुझे कीमोथेरेपी करवाना होगा, ताकि ये पक्का हो सके कि बीमारी वापस नहीं आएगी. ये दूसरी बार होगा जब मैं इस इलाज से गुजरुंगा. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अगस्त के आखिरी में आने का प्लान कर सकूं, लेकिन ये जो बातें चल रही हैं कि मैं सितंबर की शुरुआत में अपने जन्मदिन पर वापस आ रहा हूं, ये सब कुछ और नहीं सिर्फ कयास है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget