एक्सप्लोरर

Pankaj Tripathi Birthday: बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे आज पंकज त्रिपाठी के हैं पड़ोसी, स्ट्रगल के दिनों में एक कमरे में करते थे गुज़ारा

Pankaj Tripathi Birthday: किसी वक्त में एक कमरे के मकान में रहने वाले मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में बहुत ही मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं. आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

Pankaj Tripathi Birthday: फिल्म ओमकारा (Omkara) में एक छोटा सा किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं. आज पंकज त्रिपाठी अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग (Acting) से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasepur) में उनका निभाया हुआ सुल्तान का रोल लोग आज भी याद करते हैं. पंकज त्रिपाठी भले ही आज सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जा रहे हों, लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब वो एक कमरे के मकान में रहा करते थे. आईए जानते हैं उनके बर्थडे पर उनके स्ट्रगल के दिनों के बारे में.

पंकज त्रिपाठी का स्ट्रगल

पंकज त्रिपाठी के स्ट्रगल की दास्तान किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनका जन्म एक साधारण से किसान परिवार में हुआ था. जब वो मुम्बई में अपना करियर बनाने के लिये आए तो उन्हें एकदम से कामयाबी नहीं मिली. उन्होंने सीढ़ी दर सीढ़ी के हिसाब से अपना सफर तय किया है. आज काफी बड़ा स्टार होने के बाद भी वो हमेशा जमीन से जुड़कर ही रहना पसंद करते हैं.

पंकज त्रिपाठी का आलीशान घर

अपने मेहनत के दम पर पंकज त्रिपाठी ने करोड़ों का की संपत्ति बनाई है. उनके पास मुम्बई के पॉश इलाके मड आयलैंड में एक बड़ा सा घर है. पंकज के पड़ोसी आज बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां हैं. उन सितारों में आमिर खान, गोविंदा और जैकी श्राफ के नाम शामिल हैं. अपने नए घर को देखते हुए वो अक्सर अपने एक कमरे वाले मकान को याद करते हैं. शायद इसी वजह से वो बिल्कुल साधारण तरीके से जिंदगी जीते हैं. शानदार घर के साथ पंकज के पास कई लग्जरी कारे भी शामिल हैं.

फिल्मी करियर

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपने फिल्मी करियर में कभी भी किसी रोल को छोटा नहीं समझा. वो हर तरह के किरदार निभाने में महारत रखते हैं. पंकज गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur), मिर्जापुर (Mirzapur), आक्रोश (Aakrosh), दिलवाले (Dilwale) और बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) जैसी कई शानदार प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं.

Film Chup: रोंगटे खड़े कर देगा सनी देओल की फिल्म 'चुप' का ट्रेलर, सस्पेंस और थ्रिलर का दिखा जबरदस्त मसाला

Entertainment News Live: प्रतीक सहजपाल हुए खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर, बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर भड़के प्रकाश झा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget