एक्सप्लोरर

फेलियर पर छलका बॉबी देओल का दर्द, बोले- 'कोई मुझे सीरियस नहीं लेता था,मैंने हार मान ली थी'

Bobby Deol : बॉबी देओल ने काफी समय बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर दमदार कमबैक किया है. एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि स्टारडम लंबे समय तक नहीं रहता है.

Bobby Deol On Failures: बॉबी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के साथ एक लंबा सफर तय किया है. 1995 में हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले एक्टर ने खुद को इंडियन सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल और एवरग्रीन अभिनेताओं में से एक के रूप में साबित कर दिया है अपनी इस जर्नी पर पीछे मुड़कर देखते हुए स्टार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने 28 साल के लंबे करियर को लेकर कई खुलासे किए. उन्होनें कहा कि इस पीरियड के दौरान जहां उन्होंने काफी प्रोग्रेस देखी तो 'कई उतार-चढ़ाव' भी देखे हैं.

स्टारडम लंबे समय तक नहीं रहता
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने कहा कि ऐसे कई पल आए हैं जब उन्हें एहसास हुआ कि स्टारडम लंबे समय तक नहीं रहता है. उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि, अगर मैं गिर गया तो मेरे पैरेंट्स हमेशा मेरे कुशन रहेंगे. लेकिन गिरने से दर्द होता है चाहें उन्होंने मुझे कितनी भी कुशन दी हो. एक इंडीविजुअल के रूप में मुझे खड़ा होना पड़ा. कोई आपको बना या बिगाड़ नहीं सकता. स्टारडम ज्यादा दिन नहीं टिकता. मैं कभी एक स्टार था और यह मर गया. यह गायब हो गया.

एक्टर के तौर पर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया
बॉबी ने आगे कहा, “एक एक्टर के तौर पर मुझे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. मुझे पता था कि मुझमें पोटेंशियल और कैपेबिलिटी हैं लेकिन किसी ने मुझे मौका नहीं दिया. मैंने ऐसा काम चुना था जो मेरे लिए काम नहीं करता था इसलिए चीजें इसके उलट हो गईं. इसलिए, मैंने उस पर काम करने की कोशिश की और एक अभिनेता के रूप में खुद पर काम किया.”

इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए किया संघर्ष
बॉबी ने भेदभाव किए जाने के बारे में भी बात की और शेयर किया कि कैसे उन्होंने इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बनाने के लिए संघर्ष किया. 54 साल के एक्टर ने कहा, "एक समाज में हर कोई स्वीकार किए जाने और समझे जाने के मुद्दे से गुजरता है. लेकिन इंसान स्वार्थी होता है. एक समय ऐसा आता है जब हर कोई आपको चाहता है और एक समय ऐसा भी आएगा जब कोई भी आपको नहीं चाहेगा. मैं इससे गुजरा हूं और मैंने हार मान ली थी. लेकिन मैं वापस लड़ा और मुझे एहसास हुआ कि मुझे उन्हें ये साबित करना है कि उन्हें मेरी जरूरत है. मैंने ऐसा कैसे किया? पॉजिटिव एनर्जी बनकर. सभी को उस पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने की कोशिश करने की जरूरत है."

बॉबी देओल वर्क फ्रंट
इस बीच बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने भी अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-'अंकल थोड़ी तो मर्यादा रखो'...मौनी रॉय-सोनम बाजवा के साथ शर्टलेस होकर डांस करने पर ट्रोल हुए Akshay Kumar

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget