एक्सप्लोरर

आर्मी ऑफिसर से एक्टर बने बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती में थे.

मुम्बई: भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर होने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का आज सुबह मुम्बई के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया. वे कोरोना से संक्रमित थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में हिंदी फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित कंवरपाल ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

इन फिल्मों में किया काम

बिक्रमजीत कंवरपाल ने पेज 3, पाप, रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर‌ 2, द गाजी अटैक, 2 स्टेट्स, जोकर, हीरोइन, क्या कूल हैं हम, कॉर्पोरेट, करम, हे बेबी जैसी तमाम फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं. उन्होंने शौर्य और 1971 जैसी फिल्मों में सेन्य अधिकारियों की भूमिकाएं निभाईं थीं. हाल ही में वो डिज्नी हॉटस्टार के वेब शो में एक रॉ अफसर के रोल में दिखाई दिये थे. 

एक मैजर के तौर पर हुए थे रिटायर

हिमाचल प्रदेश के सोलन में 1968 में जन्मे बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय सैन्य अधिकारी द्वारकानाथ कंवरपाल के बेटे थे जिन्हें 1963 में कीर्ति चक्र से नवाजा गया था. बिक्रमजीत को साल 1989 में भारतीय सेना में कमिशन किया गया था और वो साल 2002 में भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर हुए थे. एक्टर बनना उनका बचपन का ख्वाब था और अपने इस सपने को उन्होंने सेना‌ से रिटायर होने‌ के बाद पूरा किया.

इन सीरियल्स में किया काम

बिक्रमजीत सिंह ने दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें, दिल ही तो है, 24, तेनाली रामा, क्राइम पेट्रोल दस्तक, सियासत, नीली छत्रीवाले, मेरे रंग में रंगनेवाली, कसम तेरे प्यार की जैसे तमाम टीवी शोज में भी अहम रोल निभाए थे.

अशोक पंडित ने जताया दुख

फिल्मकार अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन‌ पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी सांत्वना जताई है. फिल्म व टीवी कलाकारों की संस्था CINTAA ने भी बिक्रमजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर गहरा अफसोस जताया है.

ये भी पढ़ें-

डिजिटल स्पेस में उतरीं Kangna Ranaut, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका का लोगो

आलिया भट्ट ने शेयर किए कोविड हेल्पलाइन नंबर, महाराष्ट्र- केरल तक के वेरिफाइड सर्विस नंबर दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 3: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को काटा बवाल, धमाकेदार कमाई के साथ बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को काटा बवाल, धमाकेदार कमाई के साथ बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Shilpa Shetty Birthday: इस खेल की कोच बनना चाहती थीं शिल्पा शेट्टी, फिर बॉलीवुड में ऐसे मिली एंट्री
इस खेल की कोच बनना चाहती थीं शिल्पा शेट्टी, फिर बॉलीवुड में ऐसे मिली एंट्री
Peddi Box Office Day 4: राम चरण की 'पेद्दी' ने संडे को मचाया भौकाल, 150 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 'द राजा साब' के भी उड़ा दिए परखच्चे
'पेद्दी' ने संडे को मचाया भौकाल, 150 करोड़ के हुई पार, 'द राजा साब' को भी दी मात

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget