एक्सप्लोरर

Bhool Bhulaiyaa 3 ने ओपनिंग डे पर Singham Again को दिखा दिए दिन में तारे, Box Office पर कार्तिक आर्यन ऐसे पड़े भारी!

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Box Office Collection: बेशक भूल भुलैया 3, पहले दिन के आंकड़ों में कुछ करोड़ से सिंघम अगेन से पीछे हो, लेकिन असल में सच कुछ और है. असली तस्वीर देखने के लिए यहां पढ़ें

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की ''भूल भुलैया 3'' और अजय देवगन की ''सिंघम अगेन'' के बीच 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर महाभिड़ंत देखने को मिली. दोनों ही फिल्मों का अब तक का जो शुरुआती कलेक्शन सामने आया है. उसमें 'सिंघम अगेन', 'भूल भुलैया 3' से आंकड़ों में आगे निकलती दिख रही है. 

लेकिन, उसके बावजूद 'सिंघम अगेन' का ओवरऑल नुकसान भी हुआ है. ये नुकसान अकेले कार्तिक आर्यन ने आधा दर्जन से ज्यादा बड़े स्टार्स से सजी फिल्म को पहुंचाया है. यहां जानते हैं कि आंकड़ों में आगे होने के बावजूद अजय देवगन की फिल्म कार्तिक की फिल्म से जंग हारती क्यों दिख रही है.

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Prediction:
सैक्निल्क के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म को लेकर अनुमान लगाया गया था कि ये फिल्म पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर सकती है. फिल्म ने रात 10:45 तक करीब 43.50 करोड़ का बिजनेस कर भी लिया है. वहीं बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ये आंकड़ा 40 करोड़ का था जिसे फिल्म पहले ही पार कर चुकी है.

वहीं 'भूल भुलैया 3' की बात करें तो इसे लेकर बॉलीवुड हंगामा के ऐसे अनुमान थे कि ये फिल्म पहले दिन 30 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर सकती है. जो कि फिल्म अभी तक कर चुकी है (35.50 करोड़). दोनों ही फिल्मों के प्रेडिक्शन सही होते दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ पॉइंट्स हैं जिनपर नजर डालें तो 'सिंघम अगेन' का नुकसान होता दिख रहा है.

25 प्रतिशत कम स्क्रीन पर 'भूल भुलैया 3' कर रही अच्छा बिजनेस
'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के स्क्रीन शेयर को लेकर बवाल पहले से ही मचा हुआ था. रिलीज वाले दिन कार्तिक की हॉरर कॉमेडी को अजय की एक्शन पैक्ड फिल्म से 25 प्रतिशत कम स्क्रीन पर ही अपना काम चलाना पड़ा. उसके बावजूद कार्तिक की फिल्म कमाई के मामले में 'सिंघम अगेन' से थोड़ी सी ही पीछे है.

सीट ऑक्यूपेंसी में कार्तिक की फिल्म ने मारी बाजी
सैक्निल्क पर उपलब्ध 1 नवंबर के डेटा के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म की सीट ऑक्यूपेंसी 72.14 प्रतिशत है. तो वहीं 'सिंघम अगेन' की ये ऑक्युपेंसी 62.40 प्रतिशत है. यानी दोनों फिल्मों में से ज्यादा दर्शक 'भूल भुलैया 3' देखने जा रहे हैं. 

इसके अलावा, 'सिंघम अगेन' की टिकटों का प्राइस 'भूल भुलैया 3' की टिकटों के प्राइस से ज्यादा है. ये एक वजह है भी है कि आंकड़ों के मामले में रोहित शेट्टी की फिल्म अनीस बज्मी की फिल्म से आगे चल रही है. 

वीकेंड में 'सिंघम अगेन' से आगे जा सकती है 'भूल भुलैया 3'
सीट ऑक्युपेंसी और फिल्मों को मिले रिव्यूज के आधार पर ये कहना गलत नहीं होगा कि हो सकता है कि वीकेंड में 'भूल भुलैया 3', 25 प्रतिशत कम स्क्रीन के साथ भी 'सिंघम अगेन' पर भारी पड़ती दिखे.

अगर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' साथ में न रिलीज होतीं, तो हो सकता था कि पूरी भीड़ 'सिंघम अगेन' की तरफ रुख करती, लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा. कुल मिलाकर 'भूल भुलैया 3', सिंघम के बिजनेस पर असर डालती दिख रही है.

और पढ़ें: Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दिवाली पर फैंस को दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, रखा ये प्यारा सा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget