एक्सप्लोरर
मजीद मजीदी की फिल्म में नजर आएंगे बंगाली निर्देशक गौतम घोष

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार गौतम घोष जल्द ही मजीद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लॉड्स’ में नजर आएंगे. जी स्टूडियोज़ और आई कैंडी फिल्म्स की ओर से खबर की पुष्टि करते हुये आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ गौतम अब फिल्म का हिस्सा हैं.
वह अहम भूमिका में नजर आएंगे. उनके कास्ट का हिस्सा बनने और उनके साथ काम करने को लेकर सब काफी उत्साहित हैं . ’’ गौतम घोष इससे पहले श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म ‘बाईसे सराबों’ और ‘छोटूशकोन’ में भी नजर आ चुके हैं.
‘बियॉन्ड द क्लॉड्स’ में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे.
और पढ़ें






















