एक्सप्लोरर

'बागी 2' का बॉक्स ऑफिस धमाल, छह दिनों में 100 करोड़ कल्ब में की एंट्री

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है 6 दिनों के कलेक्शन के साथ ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 6 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है. 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. फिल्म हर रोज ही धमाकेदार कमाई कर रही है. बुद्धवार को फिल्म ने 9.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कलेक्शन 104.90 करोड़ रुपए हो गया है. साफ है की फिल्म ने 6 दिनों के कलेक्शन के साथ ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़, दूसरे दिन 20.40 करोड़, तीसरे दिन 27.60 करोड़, चौथे दिन 12.10 करोड़, पांचवे दिन 10.60 और छठे दिन 9.10 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म 104.90 करोड़ कमा चुकी है.

बता दें कि 'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी, मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं.

इस कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. टाइगर श्रॉफ ने वीडियो जारी कर दर्शकों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया. कल सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा टाइगर ने लिखा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2." वीडियो में टाइगर ने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया. बहुत बहुत धन्यवाद जितना शुक्रिया कहूं, उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपनो में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं. जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद."

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है. दिशा ने फिल्म को कामयाब बनाने के लिए दर्शकों और उनके सभी फैंस का आभार जताया. बता दें कि 'बागी 2' फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी हैं और ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने रिव्यू में लिखा है, ''टाइगर श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्यार है, रोमांस है, एक्शन है, इमोशन है. दो घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है कि आखिर आगे क्या होने वाला है.' फिल्म का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, बनाए साल 2026 के इतने बड़े दो रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, जानें- कलेक्शन
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज साथ रहती है', अमिताभ बच्चन ने किया नाना पाटेकर को याद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget