एक्सप्लोरर

'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 5 दिनों का कलेक्शन

ऐसा माना जा रहा है कि आज की कमाई के साथ ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. फिल्म हर रोज ही धमाकेदार कमाई कर रही है. मंगलवार को भी फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 95 करोड़ के पार हो गया है. ऐसा माना जा रहा है कि आज की कमाई के साथ ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़, दूसरे दिन 20.40 करोड़, तीसरे दिन 27.60 करोड़, चौथे दिन 12.10  करोड़ और पांचवे दिन 10.60 करोड़ की कमाई. कुल मिलाकर ये फिल्म 95.80 करोड़ कमा चुकी है.

बता दें कि 'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी, मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं. बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 5 दिनों का कलेक्शन

इस कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है.  टाइगर श्रॉफ ने वीडियो जारी कर दर्शकों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया. कल सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा टाइगर ने लिखा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2." वीडियो में टाइगर ने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया. बहुत बहुत धन्यवाद जितना शुक्रिया कहूं, उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपनो में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं. जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद."

बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 5 दिनों का कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है. दिशा ने फिल्म को कामयाब बनाने के लिए दर्शकों और उनके सभी फैंस का आभार जताया.

बता दें कि 'बागी 2' फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी हैं और ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने रिव्यू में लिखा है, ''टाइगर श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्यार है, रोमांस है, एक्शन है, इमोशन है. दो घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है कि आखिर आगे क्या होने वाला है.' फिल्म का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का एक आइटम सॉन्ग भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget