एक्सप्लोरर

'बागी 2' Box Office: ओपनिंग वीकेंड पर टाइगर-दिशा ने की ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म का अब तक का कलेक्शन देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की बॉक्स ऑफिस के असली 'टाइगर' सलमान खान नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बागी 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. फिल्म का अब तक का कलेक्शन देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की बॉक्स ऑफिस के असली 'टाइगर' सलमान खान नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ हैं. साल 2018 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर 'बागी 2' ने पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई कर डाली है. कुछ ही देर पहले ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े साझा किए हैं.

'बागी 2' ने रविवार यानि पहले वीकेंड पर 27.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. जो कि इस फिल्म की तीनों दिनों की कमाई में से सबसे ज्यादा है. इस फिल्म ने 25.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग करते हुए जहां रिकॉर्ड बना दिया था वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को 20.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया. इसके साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में 73.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म की इस धूआंधार कमाई से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है. यहां देखिए फिल्म की अब तक की Daywise कमाई.

Day 1:         25.10 करोड़ रुपए Day 2:        20.40 करोड़ रुपए Day 3:        27.60 करोड़ रुपए Total:         73.10 करोड़ रुपए

'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस लिहाज से इस कमाई को शानदार माना जा रहा है.

ये फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं, दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने रिव्यू में लिखा है, ''टाइगर श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्यार है, रोमांस है, एक्शन है, इमोशन है. दो घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है कि आखिर आगे क्या होने वाला है.' फिल्म का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget