एक्सप्लोरर

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कमाई में गिरावट जारी, जानें पांच दिनों का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कमाई में गिरावट पांचवें दिन भी जारी रही. हालांकि फिल्म ने करीब 40 करोड़ का कारोबार कर लिया है.'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से आयुष्मान खुराना ने दर्शकों को एक बार फिर चौंकाया है. वो हमेशा अलग तरह की फिल्में ही करते हैं.

नई दिल्ली: पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई करने वाली आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कमाई में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. पांचवें दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की. हितेश केवलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान ने गे का किरदार निभाया है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 3.07 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 3.87 करोड़ का बिज़नेस किया था. फिल्म को 9.55 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग मिली थी. इसने शनिवार को 11.08 करोड़ और रविवार को 12.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 39.60 करोड़ रुपये हो गई है.

 

आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ की. अपने सबजेक्ट की वजह से भी फिल्म चर्चा में रही थी. ट्रेलर आने के बाद से ही आयुष्मान के फैंस इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे. हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म देखने वालों की तादाद में काफी कमी देखी जा रही है.

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर विकी कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' भी रिलीज़ हुई है. हालांकि विकी कौशल की 'भूत' सिनेमाघरों में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के आगे टिक नहीं पाई है.

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना पहली बार एक गे के किरदार में नज़र आ रहे हैं. इसमें उनके साथ उनके पार्टनर को रोल जीतेंद्र कुमार ने निभाया है. फिल्म का निर्देशन करने के साथ साथ इसकी कहानी भी हितेश केवलिया ने ही लिखी है. फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget