एक्सप्लोरर

Brahmastra: फैंस ने की शाहरुख खान संग ब्रह्मास्त्र के स्पिन ऑफ की मांग, तो अब अयान मुखर्जी दिखाएंगे वानर अस्त्र की कहानी ?

SRK Spin-Off In Brahmastra: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र रिलीज के बाद से ही धूम मचा रही है. फिल्म में शाहरुख खान के रोल के लोग दीवाने हो गए हैं. अब उनके रोल को लेकर स्पिन ऑफ की खबर आ रही है.

Ayan Mukerji On Shahrukh's Spin-Off In Brahmastra: 2022 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई ब्रह्मास्त्र का हर ओर डंका बज रहा है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में शाहरुख खान के किरदार की इस समय काफी चर्चा हो रही है. लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं. इस बीच उनके किरदार के स्पिन ऑफ की खबर सामने आ रही है.

जैसा कि सभी जानते फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) वैज्ञानिक मोहन भार्गव के रोल में नजर आए हैं, जिनके पास वानरास्त्र की शक्ति है. लंबे समय बाद शाहरुख को स्क्रीन पर इस अंदाज में देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरू कर दिया है. फैंस ब्रह्मास्त्र में सिर्फ शाहरुख के रोल पर बेस्ड एक स्पिन-ऑफ (SRK Spin-Off) फिल्म की मांग कर रहे हैं. यानी वो चाहते हैं कि 'ब्रह्मास्त्र' के किरदार पर ही एक पूरी फिल्म बने. 

फैंस की डिमांड से सहमत हैं अयान मुखर्जी
अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में फैंस की डिमांड पर सहमती जताते हुए बताया कि उन्होंने पहले से ही मोहन भार्गव के किरदार के स्पिन-ऑफ के बारे में सोचा हुआ था. वह बोले, 'जब 2019 में हम यह सीक्वेंस शूट कर रहे थे तो यही बात हम सेट पर भी कहते रहते थे. जैसे-जैसे हमने वैज्ञानिक मोहन भार्गव की पर्सनैलिटी को पहचाना, तो हमने कहा कि यार हमें इस पर कुछ न कुछ करना होगा. हमें बताना होगा कि इस वैज्ञानिक की उत्पत्ति कैसे हुई और वह कैसे वानरास्त्र बना'.

4 साल बाद पर्दे पर कैम्यो में नजर आए शाहरुख खान
शाहरुख खान साल 2018 में आई जीरो के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए थे. फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए 4 साल बाद वह पर्दे पर दिखे हैं. छोटे से रोल में होने के बावजूद हर तरफ उन्हीं की चर्चा है. इससे पहले वह लाल सिंह चड्ढा में भी कैम्यो करते दिखे थे. फिल्हाल रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फैंस की डिमांड को नजर में रखते हुए अयान मुखर्जी ने किंग खान के स्पिन ऑफ की प्लानिंग शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Brahmastra Box Office Day 5: 'ब्रह्मास्त्र' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, पांचवें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

जब Amitabh Bachchan को सामने देख डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, खुद बताई थी इसकी वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget