एक्सप्लोरर

रिक्शा ड्राइवर की बेटी मान्या सिंह का 'मिस इंडिया' की रनर-अप बनने तक का सफर

मान्या के पिता मुम्बई में एक रिक्शा चालक हैं और जब मान्या छोटी थीं तो घर में खाने-पाने की भी दिक्कत हुआ करती थी. ऐसे में मान्या को कई बार घर के अन्य सदस्यों की तरह भूखा भी रहना पड़ता था. 

मुंबईः 'फेमिना मिस इंडिया 2020' की फर्स्ट रनर-अप मान्या सिंह के संघर्ष की दास्तां अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं है. मुम्बई में पली-बढ़ी और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ताल्लुक रखनेवाली मान्या सिंह ने सौंदर्य प्रतियोगिता तक का सफर तय करने से पहले ऐसे ऐसे दिन देखें हैं जिनके बारे में जानकर ये  यकीं करना भी मुश्किल होगा क्योंकि इस तरह के सौंदर्य प्रतियिगिता में भाग लेने वाली लड़कियां अमूमन अच्छी पृष्ठभूमि से आती हैं.
'फेमिना मिस इंडिया 2020' की रनर अप का खिताब जीतने के बाद मान्या सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया, "मैंने महज 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था. मैं 'पिज्जा हट' में काम किया करती थी और मैंने लोगों के झूठे बर्तन तक धोए हैं. मैंने ऐसे दिन भी देखे हैं जब मुझे लोगों के जूते तक साफ करने पड़े हैं."
रिक्शा ड्राइवर की बेटी मान्या सिंह का 'मिस इंडिया' की रनर-अप बनने तक का सफर
मान्या ने अपने खराब आर्थिक स्थिति वाले परिवार की‌ मदद करने के लिए कॉल सेंटर में भी काम किया था. वे कहती हैं, "उन दिनों मैं कॉलेज में डिग्री की पढ़ाई कर रही थी. मैं सोचा करती थी कि रिक्शा चलानेवाले मेरे पापा और घर संभालनेवाली मां को कभी ऐसा न लगे कि काश उनका कोई बड़ा बेटा होता जो कमाई कर घर में हाथ बंटाता." बता दें कि मान्या का एक छोटा भाई है जो इस वक्त 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है.
पिता जी बड़ी मुश्किल से अपना घर चला पाते थे. ऐसे में माता-पिता के पास मान्या की स्कूल की पढ़ाई के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे. ऐसे में मान्या की तीसरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई आधिकारिक रूप से स्कूल में एडमिशन लेकर नहीं हुई. मान्या बताती हैं, "मेरे माता-पिता ने मेरे स्कूल से हाथ जोड़कर कहा था कि वो मेरी पढ़ाई के पैसे नहीं दे सकते हैं लेकिन उसे स्कूल में पढ़ने दिया जाए. वो सिर्फ हर साल परीक्षा की फीस भर दिया करेंगे. तो कुछ इस तरह से मैंने 10वीं तक कक्षा पढ़ाई पूरी की थी." मान्या ने बताया कि एक बार कॉलेज की फीस भरने‌ के लिए मां ने एक बार अपनी चांदी की पायल तक बेच दी थी.
रिक्शा ड्राइवर की बेटी मान्या सिंह का 'मिस इंडिया' की रनर-अप बनने तक का सफर
मान्या कहती हैं कि कॉल सेंटर में काम का मकसद महज पैसे कमाकर घर चलाना नहीं था, बल्कि वो सौंदर्य प्रतियोगिता का भी हिस्सा था. मान्यता कहता हैं, "मैं चाहती थी मैं चाहती कि कॉल सेंटर में काम करते हुए मैं बात करने का अंदाज भी सीखना चाहती थी, मैं चाहती थी मेरा लहजा सुधरे और साथ साथ मेरा आत्मविश्वास भी बढ़े."
घर के खराब माहौल के चलते एक बार मान्या गोरखपुर से ट्रेन में बैठकर अकेले ही मुम्बई आ गयी थीं. तीन दिन के इस सफर के दौरान मान्या ने कुछ खाया-पिया नहीं था क्योंकि उनके पास एक भी पैसे नहीं थे.
मान्या जाते जाते कहती हैं कि उन्होंने ठान रखा था कि चाहे जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए मगर वे जिंदगी में कभी हार नहीं मानेंगे. अंत में वे कविताई अंदाज में कहती हैं -
तू खुद की खोज में निकल, तू क्यों हताश है
तू चल, तेरे वजूद की समय को भी तलाश है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget