एक्सप्लोरर

अशोक कुमार के पूर्वज थे 'डकैत'! लोगों का पैसा लूटकर करते थे ऐसा काम, दादामुनी ने खुद किया था खुलासा

Ashok Kumar on his Grandfather: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार और दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के पूर्वज डकैत थे. ऐसा अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था और वो लोग ऐसा काम करते थे.

Ashok Kumar on his Grandfather: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार अलग तरह की एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और अलग ही पहचान बनाई. अशोक कुमार को 'दादामुनी' भी कहा जाता था और वो गाने भी गाते थे. हालांकि, उनकी आवाज उनके भाई किशोर कुमार जैसी बेमिसाल तो नहीं थी फिर भी उनके गानों को पसंद किया जाता था. बताया जाता है कि अशोक कुमार और किशोर कुमार के पिता वकील थे.

अशोक कुमार ने कई साल पहले एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने पूर्वजों के बारे में बताया था. अशोक कुमार ने अपने पूर्वजों को डकैत बताया और कहा कि वो लोग अमीरों से पैसा लूटकर एक ऐसा काम करते थे जिससे लोग उन्हें पसंद करते थे.

अशोक कुमार के पूर्वज डकैत थे?

अशोक कुमार ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में पूर्वजों का जिक्र किया. जब उनसे पूछा गया कि आपके पूर्वज क्या करते थे. तब अशोक कुमार ने कहा, 'पूर्वजों के बारे में एक इंटरेस्टिंग बात है, कि मेरे पूर्वज डकैत थे. मेरे पिताजी कहते थे कि करीब 150 साल पहले हमारे पूर्वज डकैती किया करते थे.

बंगाल में वो लोग डकैती करते थे और उनका नाम रघूराज डाकू था और वो लोग बहुत प्रसिद्ध थे. लेकिन अमीरों को लूटकर गरीबों को पैसा देते थे इसलिए वहां के लोग उन्हें पसंद किया करते थे. यहां तक की रवींद्रनाथ टैगोर ने भी उनके बारे में अपनी एक किताब में कुछ लिखा था.'

कौन थे अशोक कुमार?

13 अक्टूबर 1911 को बिहार में जन्में अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था. उनका जन्म एक बंगाली बिहारी परिवार में हुआ था. अशोक कुमार के दो छोटे भाई किशोर कुमार और अनूप कुमार थे वहीं उनकी एक छोटी बहन सती रानी देवी था.

अशोक कुमार ने साल 1936 में आई फिल्म जीवन नईया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. अशोक कुमार ने बतौर एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर और प्रोड्यूसर लगभग 50 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. 10 दिसंबर 2001 में उनका निधन मुंबई में हो गया था.

यह भी पढ़ें: 38 साल की ये टीवी एक्ट्रेस जैसे ही पोस्ट करती है तस्वीर, फैंस हो जाते हैं बेकाबू, आपने देखीं क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन 5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई मराठी फिल्म 'गोंधळ', जानें रिलीज डेट
5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई 'गोंधळ', जानें रिलीज डेट
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 7 बजे का कलेक्शन
उज्ज्वल निकम कौन हैं? जिनकी कहानी पर बनी है ‘प्रहार’, संजय को भेजा जेल! गुलशन कुमार का केस संभाला
उज्ज्वल निकम कौन हैं? संजय को भेजा जेल! गुलशन कुमार का केस संभाला
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget