एक्सप्लोरर

आशा भोसले ने अपनी जादुई आवाज से फिल्मों को बनाया यादगार, जानें कैसे बदला बॉलीवुड संगीत का ट्रेंड

Happy Birthday Asha Bhosle: आशा भोसले ने अपनी अलग आवाज से पूरी दुनिया में अपना जादू बिखेरा है. करियर की शुरुआत भले मुश्किल रही लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया.

भारतीय संगीत जगत में आशा भोसले का नाम सुनते ही हर किसी के दिल में उनकी मधुर आवाज की मिठास बस जाती है. उन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाकर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों को दशकों तक मंत्रमुग्ध किया. 9 सितंबर को सिंगर अपना जन्मदिन मनाएंगी. इस मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें. 

अपनी अलग गायकी के वजह से आज भी हैं उतनी ही पॉपुलर 
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था. वो एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता, स्वरसम्राट दीनानाथ मंगेशकर, खुद एक मशहूर गायक थे. आशा भोसले ने बचपन से ही गायकी का अभ्यास शुरू कर दिया था. उनकी बड़ी बहन, लता मंगेशकर, भी एक प्रसिद्ध गायिका थीं, लेकिन आशा ने अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने कभी भी अपनी आवाज को दूसरों से प्रभावित नहीं होने दिया और लगातार मेहनत करती रहीं.

उनका करियर शुरुआत में आसान नहीं था. शुरुआती दिनों में वह अपनी बहन लता मंगेशकर की छाया तले रहीं. आशा ने अपनी आवाज में बदलाव किया और अलग-अलग संगीत शैलियों को सीखना शुरू किया. वे बॉलीवुड के साथ-साथ फिल्मी संगीत के कई अलग-अलग रूपों में माहिर हो गईं. गजल, कव्वाली, वेस्टर्न गाने, और पारंपरिक हिंदी गीतों में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई. यही वजह है कि वे इतने वर्षों तक इंडस्ट्री में सक्रिय और लोकप्रिय बनी रहीं.


आशा भोसले ने अपनी जादुई आवाज से फिल्मों को बनाया यादगार, जानें कैसे बदला बॉलीवुड संगीत का ट्रेंड

आज भी लोग गुनगुनाते हैं आशा भोसले के ये हिट गाने 
आशा भोसले ने हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं जैसे मराठी, बंगाली, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू, गुजराती और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उनकी इस बहुभाषीय प्रतिभा ने उन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी दिलाई. उनकी आवाज की खासियत यह थी कि वे हर गीत में अलग ही जादू बिखेर देती थीं. फिर चाहे बात 'मुझे रंग दे', 'जरा सा झूम लूं मैं',और 'शहरी बाबू दिल ले गया' की हो, या फिर 'रात का समां', 'ओ हसीना जुल्फों वाली', और 'शरारा' गाने की हो.

उनके गाने कई बार फिल्म की सफलता की वजह भी बने. कई सारे हिट गाने उनके नाम हैं जो आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं.उनके हिट गानों की लिस्ट में 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं', 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'झुमका गिरा रे', 'ये मेरा दिल', 'राधा कैसे ना जले', 'दिल चीज क्या है', 'आ जा आ जा मैं हूं प्यार तेरा', 'कहीं आग लगे लग जाए', 'रात अकेली है', 'ओ मेरे सोना रे' समेत कई गाने हैं. आशा ने कुल मिलाकर करीब 12,000 गाने रिकॉर्ड किए हैं जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.


आशा भोसले ने अपनी जादुई आवाज से फिल्मों को बनाया यादगार, जानें कैसे बदला बॉलीवुड संगीत का ट्रेंड

कई प्रेस्टीजियस अवार्ड किया अपने नाम 
1979 में आशा भोसले ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कार जीता. कुल मिलाकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए 18 बार नामांकित किया गया जिसमें उन्होंने 7 बार जीत हासिल की. उनकी मेहनत और योगदान के लिए 2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया. 

इसके अलावा आशा को भारत सरकार ने पद्म विभूषण जैसे बड़े पुरस्कार से नवाजा है, जो देश के सबसे बड़े सम्मान में से एक है. उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है.12,000 से ज्यादा गानों के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जो साबित करता है कि उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget