एक्सप्लोरर

'सुई-धागा' की कमाई 100 करोड़ के पार, जानिए- कामयाबी पर वरुण-अनुष्का‌ ने क्या कहा...

फिल्म की‌ कामयाबी का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक इवेंट में वरुण धवन ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि ये फिल्म कंटेट और कॉमर्स का अच्छा मिश्रण है.

मुंबई: 'सुई धागा' में मौजी और ममता के किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतनेवाले वरुण धवन और अनुष्का शर्मा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कामयाबी से बेहद खुश हैं. फिल्म की‌ कामयाबी का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक इवेंट में वरुण धवन ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, "ये फिल्म कंटेट और कॉमर्स का अच्छा मिश्रण है. इस तरह की फिल्म बिजनेस भी अच्छा करे और इसे लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिले, तो ऐसे बहुत अच्छा लगता है."

वरुण धवन ने आगे कहा, "सेल्फी के इस दौर में कुछ लोग मुझे ऐसे भी मिले जिन्होंने मेरे साथ इस वजह से फोटो खिंचवाईं कि फिल्म में उन्हें मेरे निभाए किरदार मौजी बहुत पसंद आया." फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और भारत में एक हफ्ते में कुल 62.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इतना ही‌ नहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा भी छू लिया है.

बहुत दर्दनाक है 'एसिड सर्वाइवर' लक्ष्मी अग्रवाल की स्टोरी जिन पर दीपिका पादुकोण ला रही हैं फिल्म

अनुष्का भी फिल्म में अपने परफॉर्मेंस को मिल रही तारीफ से काफी खुश नजर आईं. उन्होंने कहा, "अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं करती तो इस बात का हमें काफी दुख होता." उन्होंने कहा, "जब इस प्रकार की फिल्म बनती है जो दिल को छू जाये और हर उम्र के लोगों को पसंद आये, तो मुझे लगता है कि ऐसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजेनस करना बहुत जरूरी हो जाता है. मैं खुश हूं कि ऐसे फिल्म और ममता जैसे कैरेक्टर की तारीफ हो रही है, तो मैं बहुत खुश हूं."

फिल्म में वरुण धवन का किरदार निभानेवाले रघुवीर यादव ने कहा कि इस फिल्म की कामयाबी से कई और लोगों को इस तरह की अच्छी फिल्में बनाने की प्रेरणा मिलेगी.

मजाक-मजाक में दिया ऑडिशन, हो गया सेलेक्शन: यामिनी दास वहीं 'सुई धागा' के जरिये अपना डेब्यू करनेवाली और फिल्म में अम्मा के रोल में दिखाई देनेवाली यामिनी दास ने कहा कि 37 साल तक हाउसवाइफ रहकर घरेलू जीवन बिताने के बाद उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो‌ किसी दिन फिल्म में काम करेंगी. यामिनी ने बताया कि मजाक-मजाक में यूं ही ऑडिशन दे दिया था ताकि वो‌ परिवारवालों को ये भी बता सकें कि उन्होंने एक्टिंग भी की है.

तनुश्री के सपोर्ट में आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कहा- इसके लिए बहुत साहस चाहिए

एक्टर नमित दास की मां यामिनी दास ने ये भी कहा कि 'सुई धागा' में उन्हें अपने बेटे नमित के साथ काम करके उन्हें काफी मजा आया. अनुष्का को जब सेट पता चला कि यामिनी की यह पहली फिल्म है तो वो काफी हौरान रह गई. इसके बाद उन्होंने हर हाल में यामिनी को सपोर्ट करने और प्रोटेक्ट करने का फैसला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली, कही ये बात
सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget