एक्सप्लोरर

तीन दिन तक चलेगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न, बनारसी पालक-टमाटर चाट का लुत्फ उठाएंगे मेहमान, यहां जानें पूरा वेडिंग शेड्यूल

Anant Radhika Wedding Schedule: अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की बिग फैट वेडिंग के चर्चे जोरों पर हैं. 12 जुलाई को होने वाली शादी के लिए सारी तैयारियां हो गई हैं. इंटरनेशनल सितारे भी जश्न में शामिल होंगे.

Anant Radhika Wedding Schedule: अनंत और राधिका की शादी पिछले काफी वक्त से चर्चा में है. दो लैविश प्री-फंक्शन होने के बाद अब वह वक्त नजदीक आ रहा है, जब ये कपल हमेशा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे. आज से 9 दिन बाद यानि 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी होने वाली है. इस खास शादी में खास मेहमान शामिल होने वाले हैं. बिग फैट वेडिंग में देश-विदेश की हस्तियां चार चांद लगाएंगी. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी इनकी शादी के चर्चें हैं. तो चलिए इस बिग फैट वेडिंग का शेड्यूल भी जान लेते हैं. 

अनंत राधिका वेडिंग शेड्यूल
शादी के शेड्यूल की बात करें तो शादी जियो वर्ल्ड सेंटर में होनी है. अनंत राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी. इसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम होगा और 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया है. शादी के लिए ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है. वहीं शुभ आशीर्वाद के लिए इंडियन फॉर्मल ड्रेस कोड है. इसके बाद रिसेप्शन में इंडियन चिक ड्रेस कोड है. बता दें कि रिसेप्शन में दुनियाभर के वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे और सारे कार्यक्रम जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे. 

परिवार ने संगीत के लिए शुरू की तैयारी
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के परिवार ने तैयारी शुरू कर दी है. परिवार वाले संगीत के लिए रिहर्सल कर रहे हैं. खबर तो यह भी है कि अनंत राधिका के संगीत के लिए दो बैच तैयार किए जा रहे हैं. एक बैच में राधिका मर्चेंट के दोस्तों का ग्रुप परफॉर्म करेगा. वहीं दूसरे ग्रुप में अनंत अंबानी के दोस्त अपनी परफॉर्मेंस देंगे. 

इंटरनेशनल स्टार्स की हो सकती है परफॉर्मेंस
खबर तो यह भी है कि अनंत राधिका की शादी में कई इंटरनेशनल सिंगर्स की परफॉर्मेंस होगी. इस लिस्ट में लाना डेल रे, अडेल और ड्रेक का नाम शामिल है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो अभी इन तीनों से तारीख और पैसों के लेकर बातचीत की जा रही है. इसके पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी इंटरनेशनल सितारों ने महफिल जमाई थी. इनमें कैटी पेरी, डीजे डेविड गेट्टा, रिहाना, एंड्रिया बोसेली, बैकस्ट्रीट बॉयज आदि ने परफॉर्मेंस दी थी. वहीं इंडियन सिंगर दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा ने भी परफॉर्मेंस दी थी.

बनारसी चाट का भी होगा प्रबंध
अनंत राधिका की शादी का मुख्य आकर्षण वाराणसी के प्रसिद्ध काशी चाट भंडार की चाट की दुकान होगी. एएनआई की मानें तो नीता अंबानी ने दुकान के मालिक राकेश केशरी को उनकी दुकान में अलग-अलग चाट का स्वाद चखने के बाद व्यक्तिगत रूप से न्योता दिया है. केशरी की टीम को शादी में चाट की दुकान लगाने का काम सौंपा गया है, जिसमें टिक्की, टमाटर चाट, पालक चाट, चना कचौरी और कुल्फी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 कब और कितने बजे ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? पंकज त्रिपाठी स्टारर सीरीज के बारे में यहां जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget