अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेटर्स की बेटियों पर कही ये बात, धोनी की बेटी का भी लिया नाम
भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के पिता बनने के बाद बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने टीम के क्रिकेटर्स के बच्चों को लेकर एक ट्वीट किया है. देखें क्या कहा अमिताभ ने.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है. जिसके बाद उनके फैंस समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं. इस बीच बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बच्चों को लेकर एक ट्वीट किया है.
13 क्रिकेटर्स के हैं लिस्ट में नाम
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने एक वायरल तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में 13 क्रिकेटर्स के नाम हैं जो सभी बेटी के पिता है. इस लिस्ट में एक नाम विराट कोहली का भी नाम शामिल है. इस तस्वीर में लिखा है, "भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बन रही है."
क्या धोनी की बटी बनेगी कप्तान?
T 3782 - An input from Ef laksh ~ "... and Dhoni also has daughter .. will she be Captain ? 🙏'' pic.twitter.com/KubpvdOzjt
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2021
इस वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, "धोनी की भी बेटी है, क्या वो टीम की कप्तान बनेगी?" जिसके बाद देखते ही देखते अमिताभ का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया रखी, साथ ही सैकड़ों लोगों ने इसे री ट्वीट कर रीएक्ट किया.
आपको बता दें, इस शेयर तस्वीर में सुरेश रैना से लेकर गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली का नाम शामिल हैं.
सोनू सूद ने अपने होटल को लेकर बीएमसी से विवाद मामले में एबीपी न्यूज को दी पहली प्रतिक्रिया
SSR Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 7 महीने पूरे, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
Source: IOCL


























