एक्सप्लोरर

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए लिखा ब्लॉग, तबीयत को लेकर कही ये बात

अमिताभ बच्चन की तबीयत बीते तीन-चार दिनों से खराब है और उनकी बीमारी की खबर से पूरा देश उनके लिए अपनी चिंताए व्यक्त कर रहा है. लेकिन अब उनकी तबीयत से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही आ रही है.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बीते तीन-चार दिनों से खराब है और उनकी बीमारी की खबर से पूरा देश उनके लिए अपनी चिंताए व्यक्त कर रहा है. लेकिन अब उनकी तबीयत से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही आ रही है. दरअसर, अमिताभ पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं.

एबीपी न्यूज़ को अस्पताल के एक सूत्र की तरफ से बताया गया है कि वो रूटीन फुल बॉडी चेक-अप के लिए दो दिन पहले अस्पताल आए थे और सभी तरह की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. सूत्र ने कहा है कि ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें कुछ आराम करने की सलाह भी दी है. फिलहाल वो अस्पताल में ही हैं और पूरी तरह से सेहतमंद हैं. चिंता की कोई बात नहीं है और सबकुछ सामान्य है. अस्पताल में अमिताभ आराम‌ फरमा रहे हैं.

वहीं, खबरों के इस दौर के बीच बिग बी का एक ब्लॉग भी सामने आया है. इसमें बिग बी ने लिखा है कि दर्द से थोड़ा आराम मिला तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी. आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है. बहुत शांति है.. यहां देखभाल के बेहद अच्छे इंतजाम हैं. बिग बी ने लिखा कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है इसलिए वो ये उगता हुआ और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते.. कभी घर में, कभी कार में , कभी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बीतता है.

लेकिन इस समय वो आराम कर रहे हैं और उनके पास सोचने समझने का पर्याप्त समय है. इस ब्लॉग में बिग बी ने ये भी संदेश दिया कि जिंदगी को बहुत ही लाइटली नहीं लेना चाहिए और अपने लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है.

देर रात हुए थे अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि उन्हें देर रात करीब 2-3 बजे के आसपास अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन बार-बार ये कहा जा रहा है कि उन्हें सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उन्हें आधी रात को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल क्यों ले जाया गया? अस्पताल ने फिलहाल इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना कर दिया है. आपको बता दें कि हेपिटाइटिस बी और फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के कारण अमिताभ बच्चन का 75 फीसदी लीवर फंक्शन नहीं करता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget