ब्वॉयफ्रेंड रणबीर संग न्यूयॉर्क में शॉपिंग पर निकलीं आलिया भट्ट, दोनों की तस्वीरें हो रही वायरल
वायरल तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं जिनमें दोनों के हाथ में शॉपिंग बैग देखा जा सकता है. दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूयॉर्क से तस्वीर शेयर की थी.

आलिया भट्ट इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं. इस दौरान वो दोनों साथ में वक्त बिताते भी नजर आ रहे हैं. हाल ही में दोनों की दो तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो शॉपिंग करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.
वायरल तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं जिनमें दोनों के हाथ में शॉपिंग बैग देखा जा सकता है. दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूयॉर्क से तस्वीर शेयर की थी.
कॉफी विद करण 6' का पहला एपिसोड होगा बेहद खास, आलिया-दीपिका साथ बनेंगी गेस्ट
View this post on Instagram
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो न्यूयॉर्क स्थित एक एप्पल स्टोर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'द बिग एप्पल'. खास बात ये है कि रणबीर के साथ जो तस्वीर अभी वायरल हो रही है उस तस्वीर में आलिया वही कपड़े पहने दिख रही हैं जो उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर की थी.
View this post on Instagram
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं. न्यूयॉर्क में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर भी मौजूद थे. रणबीर को सपोर्ट करने के लिए आलिया भट्ट भी न्यूयॉर्क पहुंची हैं और ऋषि कपूर का ध्यान रखने में रणबीर की मदद कर रही हैं.
BUZZ: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े खान के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट
बता दें इससे पहले न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे ने भी मुलाकात की थी. ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे. बता दें कि ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क जाने से पहले एक ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, "मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर अमेरिका इलाज के लिए जा रहा हूं. मैं अपने तमाम शुभचिंतकों से गुजारिश करूंगा कि वो किसी तरह की अटकलें न लगायें. 45 सालों से ज्यादा वक्त तक फिल्मों में काम करते हुए मेरा शरीर कई तरह के उतार-चढ़ावों से गुजरा है. आपके प्यार और शुभेच्छाओं के सहारे मैं जल्द वापस लौटूंगा."



















