एक्सप्लोरर

Mission Mangal Trailer: अक्षय कुमार और विद्या बालन की 'मिशन मंगल' का दमदार ट्रेलर रिलीज़

Mission Mangal Trailer: अक्षय कुमार और विद्या बालन इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है. भारत के मिशन मंगल पर बनाई गई इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 'इसरो' के वैज्ञानिकों की उस कोशिश को दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने मार्स पर पहुंचने की ज़िद की थी. इस फिल्म में वैज्ञानिक राकेश धवन और तारा शिंदे की कहानी दिखाई गई, जिनकी मार्स पर पहली सैटेलाइन भेजने में अहम भूमिका रही थी.

अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "ये सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक मिसाल है, उस नामुमकिन सपने की जिसे मुमकिन किया इंडिया ने. मिशन मंगल ट्रेलर रिलीज़ हो गया है."

ट्रेलर में अक्षय कुमार मार्स मिशन के लिए अपनी टीम में जोश भरते नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर काफी इंस्पाइरिंग है. विज़ुअली ट्रेलर काफी दमदार है. ट्रेलर में अक्षय कुमार कहते हैं कि बिना एक्सपेरिमेंट के कोई साइंस नहीं है, एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे तो हमें अपने आपको साइंटिस्ट कहने का कोई हक नहीं. अक्षय के इसी दमदार डायलॉग से इस दमदार ट्रेलर की शुरुआत होती है.

फिल्म में राकेश धवन की भूमिका अक्षय कुमार निभा रहे हैं, जबकि तारा शिंदे की भूमिका में अभिनेत्री विद्या बालन हैं. इसके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हाड़ी, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. ट्रेलर में इन सभी सितारों की झलक दिखाई गई है.

यहां देखें ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget