एक्सप्लोरर

Akshay Kumar बने फर्स्ट वीकेंड में कमाई के बादशाह, 'सूर्यवंशी' के 4 साल बाद 'स्काई फोर्स' ने वापस दिलाया ताज

Akshay Kumar Sky Force First Weekend Collection: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि 4 साल बाद ही सही खिलाड़ी कुमार फिर से धांसू वापसी कर चुके हैं.

Sky Force Box Office Record: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज की गई तो ओपनिंग कलेक्शन वैसा नहीं रहा जैसा हाल फिलहाल में शाहरुख, सलमान और अल्लू अर्जुन की फिल्मों का दिखा. कयास लगाए गए कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ के अंदर ही सिमट जाएगी, लेकिन जब फिल्म का ऑफिशियल कलेक्शन सामने आया तो ये अटकलें सिर्फ अटकलें ही रह गईं.

पहले दिन फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की. अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं और ऐसे में फिल्म की ओपनिंग सिर्फ 15 करोड़ के आसपास हो तो सवाल तो उठते ही हैं.

हर सवाल का जवाब दे रही स्काई फोर्स

सवाल इसलिए भी उठे क्योंकि अक्षय कुमार की लास्ट हिट फिल्म सूर्यवंशी थी जिसे रिलीज हुए 4 साल हो चुके हैं. इसके बाद खिलाड़ी कुमार के पास बड़ी फिल्मों की कमी तो नहीं रही, लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं.

हालांकि, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के थिएटर में जैसे-जैसे दिन बीतने शुरू हुए फिल्म की कमाई भी वैसे-वैसे बढ़ती नजर आई. और अब जितने भी सवाल उठ रहे थे उनके जवाब अक्षय कुमार की फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन ने दे दिए हैं. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने दो दिन में 42 करोड़ कमा लिए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

'स्काई फोर्स' अक्षय की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल

बड़े मियां छोटे मियां से लेकर खेल खेल में तक, अक्षय कुमार की फिल्में फेल होती चली गईं. अब अक्षय ने करीब 4 साल बाद ऐसी फिल्म दे दी है जो उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जोड़ चुकी है. दरअसल ये फिल्म अक्षय कुमार की उन फिल्मों लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने फर्स्ट वीकेंड में हाईएस्ट कमाई की हो.


Akshay Kumar बने फर्स्ट वीकेंड में कमाई के बादशाह, 'सूर्यवंशी' के 4 साल बाद 'स्काई फोर्स' ने वापस दिलाया ताज

कौन कौन सी फिल्में हैं इस लिस्ट में शामिल?

  • इस लिस्ट में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी नंबर वन पर है. जिसने पहले वीकेंड में सैक्निल्क के मुताबिक 77.08 करोड़ रुपये कमाए थे.
  • इस लिस्ट में दूसरा नंबर आता है मिशन मंगल का जिसने 70.02 करोड़ रुपये कमाए थे.
  • तीसरे नंबर पर गुड न्यूज थी जिसने 64.99 करोड़ रुपये कमाए थे. 
  • अब स्काई फोर्स सबको पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. स्काई फोर्स ने अभी तक उपलब्ध डेटा के मुताबिक, आज 27.50 करोड़ कमाए और टोटल 69.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, कल तक इनमें इजाफा हो सकता है और फिल्म तीसरे नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है.

सूर्यंवशी के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बनी स्काई फोर्स

स्काई फोर्स सूर्यवंशी के बाद सबसे बड़ी फर्स्ट ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन चुकी है. इस बीच में उनकी 10 फिल्में रिलीज हुईं लेकिन किसी ने न तो बॉक्स ऑफस पर ऐसा धांसू कलेक्शन किया और न ही इतनी अच्छी कमाई कर पाई. इनमें बच्चन पांडे, सरफिरा, खेल खेल में, बड़े मियां छोटे मियां, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, मिशन रानीगंज और सेल्फी जैसी फिल्में शामिल हैं.

स्काई फोर्स के बारे में

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी स्काई फोर्स को करीब 160 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है. अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा फिल्म में सारा अली खान और डायना पेंटी भी फिल्म में अहम रोल अदा करती नजर आई हैं.

और पढ़ें: कपिल शर्मा ने शुरू की ‘किस किस से प्यार करूं 2’ की शूटिंग, फैंस को दिखाई शूटिंग की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
'आवारापन 2' से 'रूह' तक, इन फिल्मों से धमाल मचाने आ रहे हैं इमरान हाशमी, जानें-कब होंगी रिलीज
'आवारापन 2' से 'रूह' तक, इन फिल्मों से धमाल मचाने आ रहे हैं इमरान हाशमी
Golmaal 5 Release Date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget