एक्सप्लोरर

8 साल में पैसा डबल! अक्षय कुमार ने दोगुनी कीमत पर बेचे दो घर, करोड़ों का हुआ फायदा

Akshay Kumar Sells 2 Apartments: अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली में अपने दो अपार्टमेंट्स बेच डाले हैं. 8 साल पहले खरीदे गए इन अपार्टमेंट्स से एक्टर को करोड़ों का फायदा हुआ है.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस वर्ल्ड में भी काफी एक्टिव हैं. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस तो है ही, साथ ही उन्होंने कई प्रॉपर्टीज में करोड़ों की इनवेस्टमेंट की हुई हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी दो प्रॉपर्टीज बेचकर लाखों का प्रॉफिट कमाया है. उन्होंने मुंबई के बोरीवली में अपने दो अपार्टमेंट्स करोड़ों में बेच डाले हैं.

अक्षय कुमार ने 8 साल पहले 2017 में बोरीवली में दो अपार्टमेंट्स खरीदे थे. इन्हें बेचकर अब एक्टर ने करोड़ों का मुनाफा कमा लिया है. स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक 25 एकड़ में फैले ये दो फ्लैट्स एक-दूसरे के अगल-बगल ही हैं. ये अपार्टमेंट्स ओबेरॉय रियल्टी के रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिसमें 3BHK, 3BHK+ स्टूडियो और डुप्लेक्स अपार्टमेंट शामिल हैं.

अक्षय कुमार को हुआ 91.95 पर्सेंट प्रॉफिट

  • अक्षय कुमार ने 1101 स्क्वायर फुट का एक अपार्टमेंट 3.02 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसमें दो पार्किंग स्पेस भी शामिल था.
  • इस अपार्टमेंट को एक्टर ने अब लगभग दोगुनी कीमत, 5.75 करोड़ रुपए में बेच दिया है.
  • दूसरे अपार्टमेंट को अक्षय ने 67.90 रुपए में खरीदा था. 252 स्क्वायर फुट वाले इस अपार्टमेंट के लिए उन्हें 1.35 करोड़ रुपए मिले हैं.
  • एक्टर ने दोनों अपार्टमेंट को 7.10 करोड़ रुपए में बेचा है, जबकि 2017 में इन्हें खरीदते समय उन्होंने कुल 3 करोड़ 69 लाख 90 हजार रुपए अदा किए थे.
  • इस तरह 8 सालों में 91.95 पर्सेंट का रिटर्न मिला है.

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

  • वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे.
  • विष्णू मांचू की फिल्म कन्नप्पा में भी उन्हें देखा गया था.
  • अब एक्टर के पास हेरा फेरी 3 है जिसमें वो सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ नजर आएंगे.
  • अक्षय प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का भी हिस्सा हैं.
  • इसके अलावा वो जॉली एलएलबी 3 और वेलकम फ्रेंचाइजी की अगली किश्त वेलकम टू द जंगल में भी दिखेंगे.
  • वेलकम टू द जंगल में रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदीं? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
'आवारापन 2' से 'रूह' तक, इन फिल्मों से धमाल मचाने आ रहे हैं इमरान हाशमी, जानें-कब होंगी रिलीज
'आवारापन 2' से 'रूह' तक, इन फिल्मों से धमाल मचाने आ रहे हैं इमरान हाशमी
Golmaal 5 Release Date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget