एक्सप्लोरर

एक हिट को तरस रहे अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- 'फिल्मों को फ्लॉप होते देखना दिल तोड़ने वाला है'

Akshay Kumar On Box Office Failures: अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की नाकामी पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा है कि उन्हें फिल्मों की नाकामी से तकलीफ होती है लेकिन इससे भी उन्हें सीखने को मिलता है. 

Akshay Kumar On Box Office Failures: अक्षय कुमार इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. कुछ सालों से खिलाड़ी एक्टर एक हिट के लिए तरस रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'सरफिरा' रिलीज हुई थी और ये भी पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई. ऐसे में अब अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की नाकामी पर खुलकर बात की. 

हाल ही में फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा- 'हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है. किसी भी फिल्म को फ्लॉप होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है. लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा. हर नाकामी आपको सिखाती है. कामयाबी की कीमत और इसके लिए भूख और भी बढ़ जाती है.'

'बेशक ये आपको दर्द देता है...'
अक्षय कुमार ने आगे कहा- 'खुशकिस्मती से मैंने अपने करियर में पहले ही इससे निपटना सीख लिया है. बेशक ये आपको दर्द देता है और इंफ्लुएंस करता है, लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदलेगी. ये कुछ ऐसा नहीं है जो आपके कंट्रोल में है. जो आपके कंट्रोल में है वो है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सब कुछ देना.' 

इस चीज को बताया सबसे बड़ी ताकत
सरफिरा एक्टर ने कहा- 'इसी तरह मैं अपनी एनर्जी लगाता हूं और कोशिश करता हूं अपनी एनर्जी को वहां फोकस करते हुए अगले की ओर बढ़ें जहां ये सबसे ज्यादा मायने रखता है. मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरा अनुशासन और काम का तरीका है. मैं सचमुच एक टाइम- टेबल पर काम करता हूं. मैं एक सही समय पर सोता हूं, खाता हूं और काम करता हूं और एक लिमिटेड घंटों तक शूटिंग करता हूं. मैंने इसे फॉलो किया है.'

तीन सालों में फ्लॉप हुईं ये फिल्में
बता दें कि अक्षय कुमार की लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. इनमें 'सम्राट पृथ्वीराज', 'राम सेतू', 'सेल्फी', 'बच्चन पांडे', 'मिशन रानीगंज', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा' शामिल हैं.

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अब एक्टर फिल्म 'खेल-खेल में' नजर आएंगे. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसके अलावा अक्षय कुमार के पास 'वेलकम टू द जंगल', 'स्काई फोर्स' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं.

ये भी पढ़ें: कृष्ण कुमार की गोद में रखा सिर, फूट-फूटकर रोएं... तिशा कुमार के अंतिम संस्कार से वायरल हुआ सोनू निगम का वीडियो

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
85 करोड़ की नेटवर्थ, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स... फिर भी सिर्फ 9 करोड़ के लिए जेल जाएंगे राजपाल यादव
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 4 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 4 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्में, संजय दत्त और वरुण धवन की मूवीज भी शामिल
2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्में, संजय वरुण की मूवीज भी शामिल
'ABCD' फेम सलमान यूसुफ खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 13 फीट नीचे गिरने से टूटा हाथ, जानें- हेल्थ अपडेट
'ABCD' फेम एक्टर सलमान यूसुफ खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 13 फीट नीचे गिरने से टूटा हाथ

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget