एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार बने Box Office के किंग, अब तक 11 फिल्मों को मिल चुकी है 100 करोड़ क्लब में एंट्री

अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा बार एंट्री पाने वाले स्टार बन गए हैं. इस क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की सबसे लंबी लिस्ट अक्षय कुमार के नाम है.

Box Office Report of Akshay Kumar: आज अक्षय कुमार की 11वीं फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है. इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में 10 से ज्यादा बार एंट्री पाने वाले स्टार बन गए हैं. इस क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की सबसे लंबी लिस्ट में पहले सबसे आगे सलमान खान थे लेकिन अब अक्षय ने भी 10 का आंकड़ा पार कर लिया है. 'केसरी' ने रिलीज के अपने 7 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने सातवें दिन यानी बुधवार को 6.52 करोड़ रुपए की कमाई की है जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 100.01 करोड़ हो गई है. 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की अब तक 11 फिल्मों को एंट्री मिल चुकी है. अक्षय कुमार की 11 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल अक्षय कुमार की एक दो नहीं बल्कि 11 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं. आज हम आपको अक्षय कुमार की इन्हीं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं कि अक्षय कुमार की किस फिल्म ने 100 करोड़ में एंट्री पाई है. ये है लिस्ट 
  1. 2.0 (2018) - पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के हिंदी डब ने बॉक्स ऑफिस पर 188 करोड़ की शानदार कमाई की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आए थे जिनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था.
  2. Gold (2018) - हॉकी पर आधारित फिल्म 'गोल्ड' ने बॉक्स ऑफिस पर 107.37 करोड़ की शानदार कमाई की थी. फिल्म में हॉकी में देश द्वारा जीते गोल्ड की कहानी दिखाई है. 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था. फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय नजर आईं थी. फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया था.
  3. Toilet Ek Prem Katha (2017)- सोशल मुद्दे को लेकर बनी अक्षय की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म ने 133 करोड़ रुपए कमाए थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर नजर आईं थी और फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था.
  4. Jolly L.L.B 2 (2017) - अक्षय कुमार की इस कोर्टरूम ड्रामा को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने 114 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था इस फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला अहम किरदारों में थे.
  5. Rustom (2016) - टीनू सुरेश देसाई निर्देशित फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 127 करोड़ रुपए की कमाई की थी. ये फिल्म एक रियल नेवी अफसर की कहानी पर आधारित थी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज नजर आईं थी.
  6. Housefull 3 (2017)- साजिद खान निर्देशित ये मल्टीस्टारर कॉमेडी भी फैंस को खूब पसंद आई और फिल्म ने 109 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
  7. Airlift (2016) - राजा कृष्णन मेनन निर्देशित ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. जिसने ईरान-ईराक युद्ध के बीच से भारत के 1 लाख 70 हजार लोगों को सुरक्षित भारत एयरलिफ्ट करवाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  128.10 करोड़ रुपए कमाए थे.
  8. Holiday (2014)- ए आर मुर्गदास निर्देशित ये फिल्म साउथ की फिल्म 'थुपकी' का ऑफिशियल रीमेक था . दोनों ही फिल्मों का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने ही किया था. ये एक आर्मी जवान की कहानी है जो मुंबई में होने वाले आतंकी हमलों को रोकने का प्रयास करता है. फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा और गोविंदा नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 112.18 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  9. Rowdy Rathore (2012)- 'राउडी राथौड़' भी साउथ इंडियन फिल्म का रीमेक थी जिसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मेन लीड में नजर आई थी, इसके अलावा एक्टर नस्सर विलेन की भूमिका में थे. ये एक एक्शन कॉमेडी थी जिसने 131 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी.
  10. Housefull 2 (2012)- साजिद खान निर्देशित ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
अजय देवगन दे रहे हैं टक्कर 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की धाक है और इस क्लब में उन्हें अजय देवगन सबसे नजदीकी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. जहां अक्षय की 11 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं तो वहीं अजय देवगन की 9 फिल्में इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. अजय की 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में हैं- सिंघम (100 करोड़), गोलमाल 3 (107 करोड़), बोल बच्चन (102 करोड़), सन ऑफ सरदार (105 करोड़), गोलमान अगेन (205 करोड़), सिंघम रिटर्नस (141 करोड़), शिवाय (100.35 करोड़), रेड (101 करोड़) औऱ टोटल धमाल 150 करोड़ रुपए फिलहाल कमा चुकी है. इसकी कमाई अभी भी जारी है. NOTE: ये सभी आंकड़े KOIMOI से लिए गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget