एक्सप्लोरर

गुपचुप शादी के बंधन में बंधे अदिती-सिद्धार्थ, कपल की वेडिंग की पहली तस्वीरें आई सामने

Aditi-Sidharth Wedding Pics: हीरामंडी एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग शादी कर दी है. कपल की वेडिंग की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.

Aditi-Sidharth Wedding First Pics: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं. कपल ने मार्च में सगाई की थी और तब से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. फाइनली इस जोड़ी ने सीक्रेट शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी शेयर की हैं.

अदिति-सिद्धार्थ ने रचाई गुपचुप शादी
शादी की तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और एक दूसरे में खोए हुए दिख रहे हैं. वहीं शादी की अनाउंसमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फोटो शेयर की हैं.  तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. अदिति ने लिखा, "आप मेरे सूरज हो, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो..."अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए... हँसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए...अनंत प्यार के लिए, प्रकाश और जादू के लिए, मिसेज एंड मिस्टर अदु-सिद्धू.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

 

बेहद सिंपल दूल्हा-दुल्हन बने अदिति-सिद्धार्थ
अदिति-सिद्धार्थ ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिससे पता चलता है कि कपल ने मंदिर में शादी रचाई है. दुल्हन बनीं अदिति इस दौरान बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखीं.अपने स्पेशल डे पर हीरामंडी एक्ट्रेस गोल्डन स्ट्राइप के साथ बेज कलर के लहंगे में नजर आईं. उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था. वे सादगी में भी बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं.वहीं उनके दूल्हे मियां यानी सिद्धार्थ व्हाइट कलर के कुर्ते और धोती में जंच रहे थे.

तस्वीरों में कपल वरमाला डाले हुए भी दिख रहा है. वहीं शादी के बाद घर के बुजुर्गों को न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देते हुए भी देखा जा सकता है. फिलहाल कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इन तस्वीरों से ये भी लग रहा है कि कपल ने सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में भी इंटीमेट वेडिंग की है. इसी के साथ अब तमाम फैंस और सेलेब्स कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं. 

मंदिर में रचाई है शादी
इस साल की शुरुआत में वोग इंडिया से बात करते हुए अदिति ने खुलासा किया था कि उन्होंने और सिद्धार्थ ने वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर में शादी करने का फैसला किया हैय अदिति ने कहा था , "शादी वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर पर केंद्रित होगी जो मेरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है."

 

ये भी पढ़ें- वेकेशन पर रवाना हुए आलिया-Ranbir Kapoor, एयरपोर्ट पर दादी नीतू को देख खुशी से ताली बजाती दिखीं राहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget