एक्सप्लोरर

प्रभास के मन को भायी ऋषभ शेट्टी की 'कांतरा', दूसरी बार देख 'बाहुबली' ने दिया ये रिएक्शन

Rishab Shetty Kantara: पैन इंडिया फिल्म कांतरा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हर तरफ साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है.

Prabhas On Kantara: कन्नड़ फिल्म कांतरा (Kantara) इन दिनों सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी कांतरा की कमाई का ग्राफ हर दिन आगे बढ़ता ही जा रहा है. इतना ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की इस फिल्म की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का भी जुड़ गया है. बाहुबली प्रभास ने फिल्म कांतरा की तारीफ में कसीदें पढ़े हैं. 

कांतरा के मुरीद हुए प्रभास
महज 16 करोड़ के बजट में बनी कांतरा ने अपनी बंपर कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है. कन्नड़ भाषा में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन करती जा रही है. ज्यादातर फिल्म समीक्षकों और साउथ इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने कांतरा की सराहना की है. शुक्रवार को साउथ मेगा सुपरस्टार प्रभास ने भी कांतरा की तारीफ की है. प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कांतरा के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है ''कि दूसरी बार कांतरा को देखना एक शानदार अनुभव रहा है. बेहतरीन कॉन्सेप्ट और रोमांचक क्लाइमेक्स का पैकेज है कांतरा, वाकई ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने के लायक है.'' इस तरीके से आदिपुरुष स्टारर प्रभास ने कांतरा की प्रशंसा की है. प्रभास से पहले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और राणा दग्गुबाती इस फिल्म को शानदार बता चुके हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

कांतरा ने की धमाकेदार कमाई
कम बजट में बनी कांतरा (Kantara) ने कन्नड़ भाषा में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. आने वाले समय में कांतरा की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिलेगा, क्योंकि 14 अक्टूबर को ये फिल्म हिंदी और तेलुगू भाषा में भी रिलीज कर दी गई है. ऐसे में कांतरा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में यकीनन तौर पर बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. मालूम हो कि पौन्नियन सेल्वन-1 और विक्रम वेधा के साथ रिलीज हुई कांतरा फिलहाल कमाई के मामले में रेस में आगे बनी हुई है.

Ankita Lokhande के करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो आया सामने, पति विक्की जैन के पैर छूती नजर आईं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी 'दृश्यम 3' की धूम, साढ़े 10 बजे तक 216 करोड़ के हुई पार
Live Updates: मंगलवार को भी 'दृश्यम 3' की धूम, साढ़े 10 बजे तक 216 करोड़ के हुई पार
'डोरेमोन' की फिल्म ने मंगलवार को 'हनुमान अंश' से ज्यादा की कमाई, हैरान कर देगा 5वें दिन का कलेक्शन
'डोरेमोन' की फिल्म ने मंगलवार को 'हनुमान अंश' से ज्यादा की कमाई, जानें कलेक्शन
बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल अरेस्ट, चचेरे साले ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल अरेस्ट, चचेरे साले ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
अरबाज खान की बेटी सिपारा की बर्थडे पार्टी की इनसाइड पिक्स, भाई अरहान ने लुटाया प्यार
अरबाज खान की बेटी सिपारा की बर्थडे पार्टी की इनसाइड पिक्स, भाई अरहान ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget